Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी’ योजना के तहत मंडला एवं डिंडौरी जिले में बने 17 हजार 600 से ज्यादा किसान क्रेडिट  

मण्डला 2 मई 2022

प्रशासक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित ने बताया कि कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार ’किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी’ योजनान्तर्गत शिविर लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि मण्डला एवं डिण्डौरी जिले में 24 अप्रैल से 1 मई 2022 तक किसान क्रेडिट कार्ड योजनान्तर्गत प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधी के हितग्राहियों के किसान क्रेडिट कार्ड के साथ-साथ सामान्य किसान क्रेडिट कार्ड के सभी समितियों में शिविर लगाये गये। बैंक की शाखाओं के शाखा प्रबंधक, समितियों के लेम्पस प्रबंधक एवं कृषि विभाग, मण्डला के संयुक्त प्रयास से पहली बार इतने कम समय में मण्डला जिले में 12,181 तथा डिण्डौरी जिले में 5,461 कुल 17,642 नवीन किसान क्रेडिट कार्ड जारी किये गये हैं। इस संबंध में कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि तत्काल सभी कृषकों की साखसीमा स्वीकृति एवं ऋण वितरण की कार्यवाही बैंक एवं समितियों द्वारा किया जाना सुनिश्चित करें।

Related posts

कलेक्टर ने जिले की प्राचीन बावड़ियों का किया निरीक्षण ऐतिहासिक विरासत को सहेजने और संरक्षण के निर्देश

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का कार्य कर रहे हैं – प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल सरकार के दो वर्ष विकास, विश्वास और जनकल्याण की मजबूत आधारशिला हैं – प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल पत्रकार वार्ता में साझा की गई प्रदेश सरकार एवं मंडला जिले की दो वर्षों की विकास यात्रा केबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके रही मौजूद प्रदेश शासन की उपलब्धियों की पुस्तकों का किया गया विमोचन

Reva India News

सभी शासकीय सेवक समग्र आईडी आईएफएमआईएस में लिंकिंग कराएं  

Reva India News

Leave a Comment