Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पीसी-पीएनडीटी अधिनियम के संबंध में जागरूकता अभियान/कार्यशाला संपन्न

मंडला 2 दिसंबर 2024

प्रशासक वन स्टॉप सेंटर सखी मंडला से प्राप्त जानकारी के अनुसार शासकीय रानी अवंतिबाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मण्डला में गर्भधारण पूर्व और प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम के सम्बन्ध में जागरुकता कार्यशाला महिला एवं बाल विकास एवं पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जनसंपर्क विभाग व उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित की गई। वन स्टॉप सेंटर प्रशासक मधुलिका उपाध्याय द्वारा छात्राओं एवं उपस्थित प्रतिभागियों को लिंग संवेदनशीलता, भारतीय न्याय संहिता व पी.सी.पी.एन.डी.टी. एक्ट, एस.आर.बी. (लिंगानुपात) एवं कन्या भ्रूण हत्या जैसे विषयों पर जानकारी दी गई। साथ ही 181 महिला हेल्पलाईन, डायल 100 सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाईन, बेटी बचाओ, बेटी पढाओ एवं शी बॉक्स पोर्टल के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। किशोरी बालिकाओं के स्वास्थ्य की देखभाल, मासिक धर्म के समय स्वच्छता और विशेष स्वास्थ्य प्रबंधन के बारे में बताया गया एवं हारमोनल परिवर्तन की जानकारी दी गई। साथ ही युवा अवस्था में छात्राओं को प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन युक्त पोषण एवं पंचरंगी थाली युक्त भोजन का सेवन करने बारे में बताया गया।

स्वास्थ्य विभाग से पी.सी.पी.एन.डी.टी. एक्ट के जिला स्तर के नोडल अधिकारी डॉ. डी. के. मरकाम द्वारा पी.सी.पी.एन.डी.टी. एक्ट तथा कन्या भ्रूण हत्या को रोकना, भारत में लिंग अनुपात में गिरावट जैसे विषयों पर जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग अमित अग्रवाल (सहायक ग्रेड-3) द्वारा मण्डला के 3 सोनोग्राफी सेंटर के बारे में बताया गया और अन्य तरीकों से लिंग जांच की तकनीक के बारे में बताया गया। पुलिस विभाग से महिला थाना प्रभारी प्रीती धुर्वे द्वारा छात्राओं को पुलिस विभाग द्वारा दी जाने वाली सहायताओं के विषय में विस्तार से बताया गया एवं छात्राओं को मानव तस्करी से बचाव एवं आत्म सुरक्षा हेतु सूनसान जगह पर मिर्च पाउडर, चाकू, पिन एवं अन्य सामग्री से बचाव के तरीके एवं गुड टच बेड टच के बारे में बताया गया। साथ ही महिला सुरक्षा डब्ल्यूएसबी मण्डला मधु मरावी द्वारा जिले में चल रहे अपराजिता कार्यकम अंतर्गत सक्षम बेटी सक्षम मण्डला कार्यक्रम एवं तीन नये कानूनों के संबंध में जानकारी दी गई। शिक्षा विभाग से शिक्षक प्रवीण कुमार वर्मा द्वारा छात्राओं को उपस्थित विभागों से आवश्यकता अनुसार संपर्क करने हेतु जानकारी दी और छात्राओं को लक्ष्य के प्रति अग्रसर रहने के लिये प्रेरित किया। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर से साक्षी पटवा केसवर्कर, हरिशंकर, आरती बरकडे बहुउद्देशीय कार्यकर्ता स्कूल के प्राचार्य जयलक्ष्मी सोनी, एस.जे.पी.यू. मण्डला इदर सिंह यादव, आरक्षक प्रशांत पटेल, पारस तिवारी जनसंपर्क विभाग (फोटो ग्राफर) एवं समस्त छात्रायें उपस्थित रहे।

Related posts

राज्य सेवा एवं राज्य वनसेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए निर्देश जारी

Reva India News

मोदी निर्मित महंगाई बेरोजगारी से जनता त्रस्त सरकार मस्तमहंगाई बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन – किया पुतला दहन

Reva India News

नेहरू स्मारक सौंदर्यीकरण कार्य का किया गया भूमि पूजन

Reva India News

Leave a Comment