Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

लाड़ली लक्ष्मी उत्सव 11 मई तक मनाया जाएगा 4 मई को होंगे विविध कार्यक्रम

मण्डला 3 मई 2022

संचालक महिला एवं बाल विकास म.प्र. शासन के निर्देशानुसार 2 मई से 11 मई 2022 तक लाड़ली लक्ष्मी उत्सव के अंतर्गत विभिन्न स्तरों पर गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इस उत्सव में 2 मई 2022 से 11 मई 2022 तक लाड़ली लक्ष्मी उत्सव के दौरान प्रत्येक आंगनवाड़ी केन्द्र पर विशेष स्वरूचि भोज का आयोजन किया जाएगा। उत्सव के पूर्व एवं उत्सव के दौरान आंगनवाड़ी केन्द्रों में स्थापित पोषण मटके के माध्यम से जन सहभागिता सुनिश्चित करते हुए खाद्यान्न सामग्री प्राप्त की जाएगी। 4 मई से 11 मई 2022 तक आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियाँ में जिला स्तर एवं ग्राम पंचायत स्तर पर लाडली लक्ष्मी उत्सव के तहत् विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्थानीय लाडली बालिकाएं भाग लेंगी। माह मार्च एवं अप्रैल 2022 में जन्मी बालिकाओं के जन्म का उत्सव पंचायत स्तर पर मनाया जाएगा। लाडली बालिकाओं का स्थानीय स्तर पर प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा, यदि आवश्यक हो तो आईएफए टेबलेट का वितरण किया जा सकता है। 5 वर्ष तक की लाडली बालिकाओं के माता-पिता के साथ संवाद और उनको बालिका शिक्षा एवं अन्य जानकारियों का प्रदाय होगा। शिक्षा, साहित्य, संस्कृति, खेलकूद के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाली लाडली बालिका का सम्मान भी किया जाएगा। लाडली बालिकाओं के लिए रूचि अनुसार खेल-कूद प्रतियोगिता, रंगोली, स्लोगन, वाद-विवाद, गायन, नृत्य, चित्रकला आदि प्रतियोगिता का आयोजन होगा।

Related posts

सेवा की कहानी स्व-सहायता समूह से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ती विमला वाल्मिक

Reva India News

एमसीएमसी टीम एवं कंट्रोल रूम प्रभारियों का प्रशिक्षण आज

Reva India News

प्रदेश को समृद्ध और संपन्न बनाना हमारा संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

Leave a Comment