Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बूंद बूंद पानी के लिए दर-दर भटक रहे ग्राम छिनटोला के बाशिंदे ।

आजादी से लेकर अब तक नहीं है इस गांव में पानी पूर्व में शासन प्रशासन के द्वारा बनवाए गए थे कुँए जिसमें अब जंगरोधक एवं मटमैला हैंडपंप वा कुआं से आ रहा गन्दा पानी तो अब उसे के भरोसे अपने रोजमर्रा के हिसाब से लोग उपयोग में लाकर कर रहे जल ही जीवन यापन ।

हम यहां बात करने जा रहे हैं जनपद पंचायत बिछिया के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मांद के पोषक ग्राम छिनटोला की जहां आज भी इस आधुनिकता की अंधी दौड़ में जमाना के बदलने के साथ-साथ लोग भी काफी जागरूक व अपनी रोजमर्रा की क्रियाओं में बदलाव ला रहे, तो वहीं मौजूदा स्थिति को देखते हुए हाल ही में केंद्र सरकार ने वर्ष 2022 23 तक देश भर में 3.8 करोड़ परिवारों तक साफ पीने का पानी और हर एक” एक घर तक पहुंचाने की योजना बनाई है और दृढ़ संकल्प लिया है जिसे देखते हुए इसके लिए भी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी ने इस सत्र के बजट में 60000 करोड रुपए जारी कर हर घर नल योजना को आवंटित कर इसके लिए प्रावधान भी जारी कर दिए गए हैं जहां इस योजना से संबंधित कार्यकारिणी का गठन कर मध्य प्रदेश में केंद्र सरकार अपने आला अधिकारियों को साज-सज्जा और ईमानदारी एवं राष्ट्र हित के लिए सर्वोपरि निर्वाहन करने के लिए अपना अपना दायित्व का कार्य सौपकर उनकी नियुक्ति कर दी हैं जहां बेखौफ तरीके से बेधड़क अधिकारी शासन प्रशासन की बनी योजनाओं पर पतीला लगाए जा रहे हैं।

जहां कुछ ऐसा ही एक मामला हाल ही मै प्रकाश में आया है!

जब हमें इस गांव छिनटोला की समस्या की जानकारी मिली तो हम फौरन पानी की समस्या जानने के लिए गांव छिन टोला पहुंचे और जमीनी हकीकत जानने की जी-जान से कोशिश की तब जाकर कहीं गांव के लोग अपनी एक-एक आप बीती बातें बयां कर हमें साझा की और बतलाया कि इस गांव में 4 वार्ड हाल ही में निर्मित है और लगभग गांव की आबादी( जनसंख्या) तकरीबन 800 है।

तो अब यहां गौर करने वाली बात निकलकर यह सामने आती है कि जब पूर्वजों के जमाने में बने कुआँ हैंडपंप पीढ़ी दर पीढ़ी उपयोग करत” करत खस्ताहाल होने लगे तो गांव में निर्मित कुआं एवं हैंडपंप से निकलने वाला पानी जंग रोधक होकर सामने आने लगा तब गांव के सभी लोग एकजुट हो कर के ग्राम पंचायत मांद से लेकर जनपद पंचायत (स्तर ) बिछिया जिला पंचायत जिला कलेक्टर तक अपनी सभी सूत्री परेशानी मांगों को शासन प्रशासन के समक्ष ज्ञापन में सौप कर रख दी और आश्वासन में मिला कि वर्ष 2020 21 तक गांव में बने कुआं का मरम्मत कार्य करवाकर वा जंग रोधक हैंडपंप को सुधर “वाकर इस पानी की समस्या का हल करवा दिया जाएगा और गांव को पानी की समस्या से मुक्त करवा दिया जाए लेकिन इस गांव के लिए है यह सपना काल के गाल में ही समा गया और ग्राम की समस्या का कोई भी( हल) निराकरण नहीं हुआ ।

अभी छिनटोला मैं कथित तौर पर हाल ही में देखा जाए तो गांव में बने कुआं हैंडपंपों मैं से निकलने वाला पानी उपयोग में लाने के लिए नाकाफी साबित हो रहा है कुआँ गर्मी की मार से सूख पड़े हैं , हैंडपंपों में खराबी आने के कारण वे आगबबूला होकर आंख फेंकने के साथ-साथ जंग रोधक पानी फेंक रहे है जिससे गांव में पानी के लिए त्राहि-त्राहि मची हुई है जिससे चारों ओर हल्ला कान हे जिससे छिनटोला बैगा गांव के निवासी बस्ती से दूर इस चिलचिलाती गर्मी में नहर से पानी लाने को मजबूर है और अपना जीवन यापन व्यतीत कर रहे हैं कितनी शर्मसार अनोखी देखत यह घटना है और आखिर यह नहर जो है अपनी स्थिति और परिस्थिति को देखते हुए यह नहर जो हे बो अपनी यह बातें स्पष्ट करा रही है कि वह भी 1o से 15 दिन की ही है और नहीं तो वरन्न वो भी सूख जाएगी ऐसे मैं तो यहां आदमियों का जीना दुश्वार हो जाएगा।

जब गांव के लोगों के साथ साथ इस दुखद आपबीती समस्या को मैंने जाना तो पता यह चला कि कहीं ना कहीं शासन प्रशासन से लेकर पंचायती स्तर तक कूट-कूट कर दिक्कतें परेशानी सामने आई है तो भला आप कहेंगे कैसे तो हम इससे भी आपको परिचित करा देंगे या बता देंगे! तो यहां इस ग्राम पंचायत मांद में तकरीबन 1 महीने पहले नल जल योजना का कार्य पंचायत स्तर की मदद से लेकर ठेकेदार के द्वारा पाइप लाइन बिछाने का कार्य पूरा कर दिया गया चुका है तो भला बताइए ही गा कि आप पंचायत मांद से छिन टोला गांव की दूरी कितनी होगी जब मांद मैं नल जल योजना का कार्य चल रहा था तो छिन टोला का कार्य भी पूरा कर दिया जाना था फिलहाल छोड़ो पाइप लाइन बिछाने का कार्य गांव-गांव बिछा देने से क्या होगा नलों में पानी तभी तो आएगा जब प्रदेश में पूरी तरह से हर घरों में कनेक्शन दे दिया जाएगा ही तब ही ना!

अब देखना यह है कि आखिरकार कब तक आदिवासी बाहुल्य अंचलों क्षेत्रों पर इस भोली-भाली जनताओं पर किस जुर्म का गुनाह इन्हें दिया जा रहा है या कब तक दिया जाएगा और क्या लोग इसके बावजूद भी सिसक सिसक कर ऐसी सादगी का जीवन जीना पसंद करना चाहेंगे।

यहां के लोगों की एक ही मांग यह है कि आखिरकार कब तक सरकार इस समस्या से हमें बाहर निकालकर पूर्ण रूप से निजात दिलाएगी और भ्रष्टाचार की समय तय सीमा को जड़ से समाप्त करने में मुहिम चलाई गी यह नहीं।

Related posts

धूमधाम से मनाई गई गोपाष्टमी* *गौ पुत्र दिलीप चन्द्रौल की सेवा का हुआ सागर मे सम्मान*

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 3 सितम्बर 2022

Reva India News

जनसुनवाई में 164 आवेदकों की सुनी गई समस्या

Reva India News

Leave a Comment