Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 11 मई 2022

गर्भवती महिलाओं का पंजीयन एवं हाई रिस्क चिन्हांकन के लिए

13 एवं 17 मई 2022 को आयोजित होगा वृहद् शिविर

 

मण्डला 11 मई 2022

मातृ मृत्यु दर को कम करने के लिए प्रत्येक गर्भवती महिलाओं का शीघ्र पंजीयन तथा स्वास्थ्य जांच, परीक्षण उपरांत हाईरिस्क चिन्हांकन करते हुए निरंतर निगरानी एवं सुरक्षित प्रसव करवाया जाना आवश्यक है। इसके लिए कार्यवाही में आगामी सात दिवस तक निरंतर घर-घर जाकर ए.एन.एम., आशा कार्यकर्ता नई गर्भवती महिलाओं का चिन्हांकन करेंगे एवं अनमोल पोर्टल पर पंजीयन करेंगे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने समस्त बीएमओ को निर्देशित किया है कि 13 एवं 17 मई 2022 को व्ही.एच.एन.डी. सत्र दिवस में प्रत्येक गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य जांच एवं परीक्षण कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर, चिकित्सा अधिकारी के द्वारा उप स्वास्थ्य केन्द्र एच.डब्लू.सी., प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर किया जाये। जिसमें हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का अधिक से अधिक चिन्हांकन कर कम्यूनिटी हेल्थ ऑफीसर, चिकित्सा अधिकारियों के साथ टेग किया जाये। जिससे कि संबंधित गर्भवती महिलाओं को हाईरिस्क चिन्हांकन आधार पर समय-सीमा में प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सके। 13 एवं 17 मई 2022 को आयोजित शिविर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी विशेष आमंत्रित करें। गर्भवती महिलाओं का अनमोल पोर्टल पर निरंतर पंजीयन संबंधित ए.एन.एम., कम्यूनिटी हेल्थ ऑफीसर के द्वारा एवं हाईरिस्क तथा 4 ए.एन.सी. जांच, प्रबंधन विकासखण्ड स्तर से डाटा एन्ट्री ऑपरेटर से करवाया जाये।

 

 

 

 

 

नैनपुर में लगा स्वरोजगार जागरूकता शिविर

 

मण्डला 11 मई 2022

जनपद पंचायत नैनपुर के सभाकक्ष में मुख्य कार्यपालन अधिकारी वत्सला शिवहरे एवं बैंक अधिकारी की उपस्थिति में मुख्यमंत्री उद्यमी कांति योजना, स्वरोजगार योजना का जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें रेखा चौरसिया सहायक प्रबधंक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र मण्डला एवं एस.के. शर्मा जिला समन्वय उद्यमिता विकास मण्डला द्वारा बेरोजगार युवक युवतियों को स्वयं का रोजगार स्थापित करने हेतु उपस्थित 68 युवक एवं युवतियों का पंजीयन किया जाकर उचित मार्गदर्शन प्रदाय किया गया।

रेखा चौरसिया द्वारा म.प्र. शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री उद्यम कांति योजना की विस्तार से जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री उद्यमी कांति योजना अंतर्गत स्वयं का उद्योग के लिए 50 लाख तक ऋण एवं सेवा क्षेत्र एवं व्यवसाय हेतु 25 लाख तक ऋण ले सकते है। योजनार्तगत 03 प्रतिशत ब्याज अनुदान सी.जी.टी.एम.एस.ई. अतंर्गत बैक गारंटी का प्रावधान है। महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र ने बताया कि 12 मई 2022 को नारायणगंज में खण्ड स्तरीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इच्छुक व्यक्ति उपस्थित होकर शिविर का लाभ ले सकते हैं।

 

 

 

 

जिले में अब तक हुई 390798.99 क्विंटल गेहूं की खरीदी

 

मण्डला 11 मई 2022

रबी विपणन वर्ष 2022-23 के लिए जिले में गेहूं विक्रय के लिए 53 केन्द्र बनाये गए हैं। इन केन्द्रों पर 15521 कृषकों द्वारा स्लॉट बुकिंग कराया गया है एवं जिन कृषकों के द्वारा स्लॉट बुकिंग नहीं कराया गया था, इन कृषकों में से शासन स्तर से 5264 कृषकों को गेहूं विक्रय हेतु एस.एम.एस. भेजे गए हैं। इनमें से 9404 कृषकों के द्वारा जिले के उपार्जन केन्द्रों में 390798.99 क्विंटल गेहूं की उपज का विक्रय किया गया है। जिला आपूर्ति अधिकारी ने सभी कृषकों से अनुरोध किया है कि कृषक उपार्जन केन्द्र में उपार्जन साफ-सुथरी एवं एफ.ए.क्यू. मापदण्ड के अनुरूप तैयार करके ही लाएं।

Related posts

वास्तविक मनुष्य बनने के लिए मानवीय गुणों को अपनाना आवश्यक- सत्गुरू माता सुदीक्षा महाराज

Reva India News

जिले में साहस-जेंडर जस्टिस लैब्स की शुरुआत

Reva India News

युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में जिला प्रशासन की सशक्त पहल महा रोजगार मेला 2026 का मंत्री श्रीमती उइके एवं प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल ने किया विमोचन कलेक्टर के नेतृत्व में लगभग 1500 युवाओं को रोजगार से जोड़ने की तैयारी

Reva India News

Leave a Comment