Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

निवास में मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना अंतर्गत शिविर आयोजित

मण्डला 25 मई 2022

जनपद पंचायत सभागृह निवास में मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के अंतर्गत खण्ड स्तरीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 165 युवक, युवतियों ने अपना पंजीयन कराया गया। शिविरि में ब्रांच मैनेजर डॉ0 लक्ष्मी रजक, एनआरएलएम अभिलाषा जैन एवं कृति सेन ब्लाक कोआर्डिनेटर, रेखा चौरसिया सहायक प्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र मण्डला एवं सहायक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र मण्डला करण सिंह मरकाम उपस्थित थे। जागरूकता शिविर में सहायक प्रबंधक रेखा चौरसिया द्वारा युवक, युवतियों को मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना की विस्तृत जानकारी दी गई, जिसमें योजनांतर्गत पात्रता, अनुदान एवं आवेदन करने की प्रक्रिया के संबंध में अवगत कराया गया। वर्तमान में अधिक से अधिक युवक युवतियां अपने स्वयं के उद्यम स्थापित करने के लिए आवेदन पत्र एम0पी0 आनलाईन के माध्यम से आमंत्रित किए जा रहे हैं।

Related posts

जिले में मिले 13 नए कोरोना पॉजीटिव केस

Reva India News

कान्हा से लगे ग्राम भानपुर खेड़ा पहुंचे कलेक्टर, स्वास्थ्य शिविर का लिया जायजा बैगा समुदाय के बीच लगाई चौपाल, ग्रामीणों से किया संवाद

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 29 मई 2024

Reva India News

Leave a Comment