Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रपटाघाट पर नशामुक्ति के लिए दिलाई गई शपथ

मण्डला 26 मई 2022

समाज में व्याप्त बुराईयों से निजात पाने के लिए कलेक्टर श्रीमती हर्षिका सिंह के मार्गदर्शन में म.प्र. जन अभियान परिषद एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से अभियान संचालित है। इसी क्रम में मां नर्मदा के तट रपटा घाट में नशामुक्त समाज का निर्माण करने के उद्देश्य से कलेक्टर हर्षिका सिंह द्वारा उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की है कि स्वयं, अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें तथा जिन्होंने नशे को छोड़ा है वे भी अपने स्तर पर समाज में जागरूकता प्रसारित करें। इस दौरान पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्री नरेश कछवाहा, अपर कलेक्टर श्रीमती मीना मसराम, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस.एस.मरावी, एडिशनल एसपी श्री कवंर, एसडीओपी श्री अश्विनी कुमार ,जिला समन्वयक श्री राजेन्द्र चौधरी म.प्र.जन अभियान परिषद, विकास खंड समन्वयक मंडला संतोष कुमार झारिया, स्वयंसेवी संस्थाओं से कार्ड संस्था के जिला समन्वयक लोकेश उपमन्यु, पंकज चौरसिया, इनर वाईस सोसाइटी के प्रतिनिधि गण, महिषमति एकल नारी अधिकार मंच की अध्यक्ष श्रीमती दीपा श्रीवास,नवाकुंर संस्थाओं के सदस्य, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य,परामर्श दाता श्रीमती रागनी हरदाहा, सी.एम.सी.एल.डी.पी.के छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।

 

वृद्धाश्रम एवं कलादीर्घा का निरीक्षण

 

नशामुक्ति अभियान के तहत शपथ कार्यक्रम के पश्चात कलेक्टर ने रपटाघाट स्थित वृद्धाश्रम का दौरा किया। उन्होंने वृद्धजनों से चर्चा करते हुए उनके स्वास्थ्य, खानपान तथा अन्य समस्याओं के बारे में जाना। उन्होंने सभी वृद्धजनों से आगामी पर्यावरण दिवस में पेड़ लगाने का आग्रह भी किया। श्रीमती सिंह इसके पश्चात कलादीर्घा पहुंची। उन्होंने कलादीर्घा के उन्नयन संबंधी कार्य का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य को जल्द पूरा करें।

Related posts

पॉलीथिन विक्रेता उच्चतम न्यायालय के आदेशों को दिखा रहें हैं ठेंगा

Reva India News

आनंदम में अतिरिक्त सामग्री दान करने के लिए आगे आएं – कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने आनंदम में कपड़े, खिलौने और जूते चप्पल दान किए

Reva India News

एनएसएस इकाई ने किया वृक्षारोपण

Reva India News

Leave a Comment