Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला स्तरीय प्रधानमंत्री संवाद कार्यक्रम डाईट में होगा

मण्डला 26 मई 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने 31 मई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संवाद कार्यक्रम के तैयारियों के मद्देनजर बैठक की। बैठक में उन्होंने संबंधित विभागों को उनके दायित्वों को समयपूर्व पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संवाद कार्यक्रम के लिए पंचायत, जनपद तथा जिला स्तर पर व्यवस्था बनाएं। उन्होंने जिला स्तरीय कार्यक्रम डाईट मंडला में आयोजित करने के निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने खाद्य, कृषि, स्वास्थ्य, बिजली, पीएचई तथा अन्य विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। प्रधानमंत्री संवाद कार्यक्रम 31 मई को प्रातः 9:45 से प्रारंभ होगा। कलेक्टर ने आगामी 27 को स्कूली विद्यार्थियों के लिए मूंग वितरण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस दौरान पीडीएस दुकानों से राशन वितरण भी सुनिश्चित किए जाएं। कलेक्टर ने 28 अप्रैल को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत आवास एवं प्रथम किस्त के वितरण कार्यक्रम के आयोजन संबंधी भी निर्देश दिए।

Related posts

नरवाई प्रबंधन योजनान्तर्गत धान पैरा एकत्रित करने की छोटी बेलर मशीन का लाइव प्रदर्शन

Reva India News

जन कल्याण शिविर में प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से लें, समुचित निराकरण भी सुनिश्चित करें- कलेक्टर उर्वरक वितरण, योग दिवस, कृषि, उद्यानिकी और मत्स्य पालन गतिविधियों पर फोकस, सीएम हेल्पलाईन की नॉन अटेंड शिकायतों पर जुर्माना अधिरोपित करने के निर्देश

Reva India News

सुखलाल को तत्काल मिला दिव्यांग प्रमाण पत्र और वैषाखी

Reva India News

Leave a Comment