Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 26 मई 2022

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की अनन्तिम चयन सूची जारी

 

मण्डला 26 मई 2022

महिला एवं बाल विकास परियोजना मवई से प्राप्त जानकारी के अनुसार परियोजना मवई के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की अनन्तिम चयन सूची जारी की गई है। जारी अनन्तिम चयन सूची अनुसार आंगनवाड़ी केन्द्र खुर्सीपार में धनेश्वरी पिता मन्नू लाल, खम्हरिया में सुनीता पैखवार पति जगदीश पैखवार, खलौड़ी में गंगा तिलगाम पिता गुरमुख सिंह तिलगाम, भरखी में नीलम पिता भीखम दास सोनवानी एवं भीमडोंगरी में रेखा धुर्वे पिता सगन सिंह धुर्वे का कार्यकर्ता पद के लिए चयन किया गया है। इसी प्रकार आंगनवाड़ी केन्द्र रहंगी में यमुना परस्ते पति समर सिंह परस्ते, पिपरी रैयत में भारती मरावी पिता हल्केराम मरावी, बीजा क्रमांक-1 में ममता पंद्रे पति उमेश पंद्रे एवं सहजपुरी क्रमांक-1 में संगीता पति भागचंद राठौरिया का सहायिका पद के लिए चयन किया गया है। अधिकृत सूची महिला एवं बाल विकास के जिला तथा संबंधित परियोजना कार्यालय में देखी जा सकती है। जारी अनन्तिम चयन के विरूद्ध दावा एवं आपत्ति कार्यालयीन कार्य दिवस में 2 जून 2022 तक प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित अवधि के पश्चात् प्राप्त आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।

 

 

 

 

 

 

आर्थिक सहायता स्वीकृत

 

मण्डला 26 मई 2022

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम रामबाग निवासी कमलेश नंदा की पानी में डूबने से मृत्यु होने के कारण अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मंडला द्वारा मृतक के निकटतम वारसान को कुल 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। यह राशि संबंधित के बैंक खाते में जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

 

 

 

 

असंगठित श्रमिकों का पंजीयन पुनः प्रारंभ

 

मण्डला 26 मई 2022

श्रम पदाधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना का शुभारंभ 16 मई 2022 को किया गया है। योजनांतर्गत असंगठित श्रमिकों के पंजीयन की कार्यवाही पुनः प्रारंभ की गई है। संबल-2.0 योजना में पंजीयन हेतु नये श्रमिक अपना पंजीयन सी.एस.सी. एम.पी. ऑनलाईन एवं लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से करा सकते हैं। पंजीयन हेतु पदाभिहित अधिकारी, ग्रामीण क्षेत्र हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत एवं नगरीय निकाय हेतु मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका, नगर परिषद, नगर पंचायत होंगे। पंजीयन के पूर्व जांच की कार्यवाही भी अपेक्षित है जांच हेतु जांच अधिकारी ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत इंस्पेक्टर, ए.डी.ई.ओ., पंचायत समन्वयक एवं शहरी क्षेत्र में जोनल अधिकारी, वार्ड प्रभारी होंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की अनन्तिम चयन सूची जारी

 

मण्डला 26 मई 2022

महिला एवं बाल विकास परियोजना मोहगांव के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की अनन्तिम चयन सूची जारी की गई है। जारी अनन्तिम चयन सूची अनुसार आंगनवाड़ी केन्द्र उमरिया-1 में आसती भवेदी पिता नवलू सिंह, औढारी में मोती बाई पति जगत राम तेकाम एवं इन्द्रा रैयत में देवकली पति श्यामनाथ चीचाम का कार्यकर्ता पद के लिए चयन किया गया है। इसी प्रकार आंगनवाड़ी केन्द्र सिंगारपुर में संगीता कुड़ापे पति रामकुमार कुड़ापे, कोपरिया में रवीना मार्को पति महेन्द्र मार्को, चक्कीटोला गिठार में धनिया साहू पति अजय साहू एवं मुकद्दम टोला घुघरा में भागवती परते पिता देवीसिंह परते का सहायिका पद के लिए चयन किया गया है। अधिकृत सूची महिला एवं बाल विकास के जिला तथा संबंधित परियोजना कार्यालय में देखी जा सकती है। जारी अनन्तिम चयन के विरूद्ध दावा एवं आपत्ति कार्यालयीन कार्य दिवस में 30 मई 2022 तक प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित अवधि के पश्चात् प्राप्त आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।

 

 

 

 

 

 

कृषि यंत्रों के लिए ऑनलाईन आवेदन 6 जून तक

 

मण्डला 26 मई 2022

कार्यालय सहायक कृषि यंत्री अभियांत्रिकी पौंड़ी महाराजपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार कृषि यंत्रों के जिलेवार लक्ष्य जारी किये जा रहे हैं। कृषि यंत्रों में रोटावेटर,  रिवर्सिबल प्लाऊ, सीड ड्रिल एवं सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल इन यंत्रों हेतु पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन 6 जून 2022 तक स्वीकार किये जायेंगे। इस वर्ष उपरोक्त यंत्रों का अनुदान का भुगतान “ई-रूपी व्हाउचर्स” के माध्यम से किया जायेगा। रोटावेटर, रिवर्सिबल प्लाऊ, सीड ड्रिल एवं सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल के आवेदन हेतु डी.डी की आवश्यकता नहीं है। जिन भी कृषकों के द्वारा सीड कम फ़र्टिलाइज़र ड्रिल हेतु आवेदन किये जायेंगे वह जीरो टिल सीड कम फ़र्टिलाइज़र ड्रिल, रेज्ड बेड प्लान्टर, रिजफर्रा प्लान्टर, मॉल्टीक्रॉप प्लान्टर, रेज्ड बेड प्लांटर विथ इन्कलाइंड प्लेट एंड शेपर यंत्र का भी चयन कर सकेंगे। जिन भी कृषकों ने गत वर्ष में अनुदान योजनांतर्गत पंजीयन किया था और लॉटरी में जिनका चयन नहीं हो सका था। ऐसे कृषकों को वर्ष 2022-23 में जारी लक्ष्यों हेतु पुनः आवेदन करना होगा।

Related posts

खाद्यान्न वितरण में 95.97 प्रतिशत के साथ खाद्य विभाग प्रदेश में चतुर्थ

Reva India News

वार्षिक संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 हेतु वोटर अवेयरनेस फोरम को सक्रिय करने के निर्देश जारी

Reva India News

म.प्र. लोक सेवा पदोन्नति नियम 2025 अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन  

Reva India News

Leave a Comment