Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सुदूर ग्राम अंचलों में चलित पुस्तकालय का हो रहा आगमन  

मण्डला 26 मई 2022

चलित पुस्तकालय समस्त विकासखण्डों की ग्राम पंचायतों में पहुंच रही है। 13 मई से मण्डला विकासखण्ड के ग्राम पंचायत भपसा से शुभारंभ होकर प्रत्येक विकासखण्ड की ग्राम पंचायतों में पहुंचकर विद्यार्थी एवं ग्रामीणजनो को लाभ प्राप्त हुआ है। मवई ब्लॉक में भीमडोंगरी, नेवसा, दाढ़ीभानपुर, मण्डकला ब्लॉक में लिमरूआ, हिरदेनगर, पीपरपानी ग्राम पंचायत, नारायणगंज में मंगलगंज, बालक नारायणगंज, माढोगढ ग्राम पंचयात। मोहगांव में बिलगढ़ा, झुरकीपोण्डीज ग्राम पंचायत। बिछिया में मांगा, मोचा ग्राम पंचायत। निवास में पिपरिया ग्राम पंचायत। घुघरी में गजराज ग्राम पंचायत में चलित पुस्तकालय का आगमन हुआ। कार्यक्रम में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थी लाभान्वित हुए। साथ ही ग्राम के जनप्रतिनिधि एवं उक्त ग्राम के विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं प्राचार्य उपस्थित रहे। इसी तरह 14 जून तक प्रत्येक विकासखण्ड के सभी ग्राम पंचायतों में चलित पुस्तकालय का लाभ ग्राम के समस्त विद्यार्थी एवं ग्रामीणजनों को होगा।

Related posts

कार्डियक अरेस्ट और आर्थोपेडिक कैजुअल्टी में रखें सावधानियां- डाॅ. उइके सिविल डिफेंस वर्क शाप में डेमो दिखाया

Reva India News

अवैध लकड़ी से भरी ट्राली जप्त .वनविभाग की कार्यवाही

Reva India News

प्रदेश के युवाओं के स्टार्ट-अप ने की अंतर्राष्ट्रीय आयोजन कम-अप-2024 में भागीदारी

Reva India News

Leave a Comment