Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*बिछिया पुलिस ने किया डीजल चोर गिरोह को गिरफ्तार नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रकों को बनाते थे अपना शिकार*

थाना बिछिया अपराध क्रमांक 212/22 धारा 384, 34 ताहि,25आम्रस एक्ट

नाम आरोपी 1. मोहित शिवहरे उर्फ मोहित राय पिता राजकुमार उम्र 22 साल निवासी जैन मंदिर के पीछे हनुमान जी वार्ड मंडला

2.प्रवीण उर्फ शुभांशु नायडू पिता के गोविंदराव उम्र 22 साल निवासी मधुरम स्वीट्स के पास थाना मंडला

3 तुषार उर्फ सेंकी श्रीधर पिता ईश्वर प्रसाद श्रीधर उम्र 19 साल निवासी वार्ड नंबर 1 नैनपुर

4.अमन यादव पिता रंज्जन यादव उम्र 19 साल निवासी वार्ड नंबर 1 नैनपुर जिला मंडला

घटना का विवरण दिनांक 13 /06/ 2022 प्रार्थी सोनू जाट के द्वारा थाना पर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि जब यह ग्राम थोढा बिछिया में अपने ट्रक क्रमांNL 01 AA 9294 को खड़ा किया था उसी समय कुछ लोग अर्टिका वाहन क्रमांक एमपी 21 सीए 8821 से आए और इसके ट्रक से डीजल निकालने लगे उनमें से कुछ लोग उसके पास आए और ट्रक में लाठी डंडा और कट्टे जैसी वस्तु से मारपीट करने लगे जब मैंने जोर जोर से चिल्लाया तो यह लोग डीजल लेकर अर्टिका वाहन से फरार हो गए जिसकी रिपोर्ट पर थाना बिछिया में उपरोक्त धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध किया गया

 

मामले में घटना दिनांक से ही पुलिस आरोपियों की व चोरी संपत्ति की तलाश लगातार कर रही थी आरोपी लगातार पुलिस से लुका छुपी कर रहे थे डीजल चोरी की शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही थी मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मंडला द्वारा थाना प्रभारी बिछिया को उक्त अपराध में आरोपीयो को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु विशेष निर्देश दिए गए थे जिस तारतम्त्य में श्रीमान एसडीओपी महोदय के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी बिछिया एस राम मरावी अपने नेतृत्व में बिछिया पुलिस टीम जिसमें प्रधान आरक्षक जय पांडे, आरक्षक अरविंद बर्मन ,हेमंत शिव शामिल थे को लेकर टीम मंडला नैनपुर तरफ रवाना हुए मामले में पतासाजी करते हुए अथक प्रयास बाद मंडला मे आरोपियों की घेराबंदी की गई व आरोपियों के कब्जे से वाहन अर्टीका, डीजल केन डंडा लोहे की रॉड पेचकस, लोहे का बका, जप्त किया गया बाद आरोपियों को न्यायालय पेश किया गया।

संपूर्ण मामले में थाना प्रभारी एस राम मरावी प्रधान आरक्षक जय पांडे आरक्षक अरविंद बर्मन आरक्षक हेमंत, शिव, व थाना बिछिया के अन्य स्टाफ व साय सेल से सुरेश भटेरे का विशेष योगदान रहा।

Related posts

जनसुनवाई में आए 76 आवेदन कलेक्टर ने सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश

Reva India News

शासकीय माध्यमिक शाला तिंदनी एवं शासकीय हाईस्कूल गाजीपुर में जागरूकता कार्यक्रम

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला, 16 फरवरी 2026

Reva India News

1 comment

israelnightclub.com September 1, 2022 at 7:44 am

The next time I read a blog, I hope that it doesnt disappoint me as much as this one. After all, Yes, it was my choice to read, nonetheless I truly thought youd have something interesting to say. All I hear is a bunch of whining about something you could possibly fix if you were not too busy searching for attention.

Reply

Leave a Comment