Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पाठयेत्तर गतिविधियाँ विद्यार्थियों के मानसिक विकास के लिए महत्वपूर्ण – सांसद कुलस्ते निर्मला स्कूल में मनाया गया सृजनोत्सव कार्यक्रम

मंडला, 12 नवंबर 2025

निर्मला सीनियर सेकेण्डरी स्कूल मण्डला में बुधवार को सृजनोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों एवं परिजनों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह की पाठयेत्तर गतिविधियां विद्यार्थियों के मानसिक विकास के लिए महत्वपूर्ण होती है। इससे न केवल उनका मानसिक विकास होता है बल्कि उनमें प्रस्तुतिकरण का कौशल भी विकसित होता है। उन्होंने विद्यालय के विद्यार्थियों से उच्च शिक्षा प्राप्त कर समाज और देश के विकास में योगदान देने की अपील की।

सृजनोत्सव कार्यक्रम का फीता काटकर शुभारंभ करने के बाद सांसद श्री कुलस्ते ने लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शनी में अपने मॉडल प्रस्तुत करने वाले छात्र-छात्राओं से जानकारी भी ली। इससे पहले विद्यालय के स्कूल बैंड ग्रुप ने सांसद का स्वागत किया। इस दौरान निर्मला विद्यालय की प्राचार्य सिस्टर क्लारा कुजूर, प्रोफेसर श्री राजेश चौरसिया, श्री सुनील कुमार सोनी, सिस्टर दीपिका जार्ज, सिस्टर प्रीति, मैनेजर सिस्टर ज्योत्सना फिलिप, उप प्राचार्य सिस्टर ट्रीजा, सिस्टर रेशमी, सिस्टर अंजली, सिस्टर सविता सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकायें उपस्थित थे।

Related posts

एफएलएन कोर टीम की बैठक सम्पन्न

Reva India News

शिकायतों के संतुष्टिपूर्वक निराकरण पर फोकस करें – कलेक्टर समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ 21 अगस्त 2021

Reva India News

Leave a Comment