जनसुनवाई में सुनी गई 58 आवेदकों की समस्याएँ
मण्डला 23 अगस्त 2022
जिला योजना भवन में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने आवेदकों की समस्याएं सुनी। 58 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किए। जनसुनवाई में एसडीएम मण्डला पुष्पेन्द्र अहके, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मरावी सहित संबंधित विभागों के जिलाधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने सभी आवेदकों की समस्याओं को सुनते हुए उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
जनसुनवाई में ग्राम बोरिया निवासी रानी सिंगौर ने शासकीय नाले में अवैध कब्जे की जांच के संबंध में, महात्मा गांधी वार्ड मण्डला निवासी रामबाई ने जमीन पर कब्जा के संबंध में, स्वामी सीताराम वार्ड मण्डला निवासी सोनू बैरागी ने समग्र आईडी बनवाने के संबंध में, समस्त ग्रामवासी ने ग्राम रसैयादोना का सीमांकन के सबंध में, ग्राम परसवाड़ा निवासी अंतराम साहू ने परसवाड़ा में मतदान केन्द्र बनाने से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

सहकारिता से संबंधित बैठक आयोजित
मण्डला 23 अगस्त 2022
कलेक्टर हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में सहकारिता एवं इससे जुड़े विभागों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने सहकारिता, नाबार्ड एवं संबंधित विभागों की योजनाओं की अलग-अलग बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर ने सहकारिता विभाग को निर्देशित किया कि सहकारी सोसायटियों के सदस्यों के माध्यम से जिले में पर्यटन विकास, ग्रामीण परिवहन आदि के क्षेत्र में विशेष रूप से कार्य किया जाए। इसी प्रकार सहकारिता के अंतर्गत कम्यूनिटी रेडियो, जन औषधि केन्द्र आदि के संबंध में भी आवश्यक चर्चा की गई। कलेक्टर ने बैठक में संबंधित विभागों से उनके बजट, ऋण स्वीकृति की प्रतिक्रिया, रिकवरी, ऑडिट आदि के संबंध में विस्तार से चर्चा की एवं आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने एआरसीएस को कोर कमेटियों की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। साथ ही आगामी दिनों में कार्यशाला भी आयोजित करने की बात कही। श्रीमती सिंह ने कहा कि सहकारिता के क्षेत्र को विस्तारित करने की आवश्यकता है। बैठक में सहकारिता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

एक माह में पूरा करें चिकित्सालयों में फायर एवं विद्युत सेफ्टी
संचालकों की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश
मण्डला 23 अगस्त 2022
कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिले में संचालित सभी अशासकीय एवं निजी चिकित्सालयों के संचालकों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि सभी चिकित्सालयों में तय मानकों के अनुसार व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने निर्देशित किया कि एक माह में सभी अशासकीय एवं निजी चिकित्सालयों में फायर एवं विद्युत सेफ्टी का कार्य पूर्ण करें। श्रीमती सिंह ने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सीएमएचओ को निर्देशित किया कि तय मानकों के अनुरूप चिकित्सालयों में व्यवस्थाएं नहीं होने पर सील करने की कार्यवाही करें। कलेक्टर ने बैठक में कहा कि चिकित्सालय संचालक विगत दिनों किए गए निरीक्षण में प्राप्त कमियों को दूर करें तथा जारी नोटिस के अनुरूप व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करें। बैठक में सीएमएचओ डॉ. श्रीनाथ सिंह सहित शासकीय एवं निजी चिकित्सालयों के संचालक उपस्थित थे।
श्रीमती सिंह ने कहा कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित होने वाले नर्सिंग होम में फायर एनओसी, भवन पूर्णता प्रमाण पत्र, नगरपालिका एनओसी, आवश्यक लायसेंस एवं जरूरी दस्तावेज सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने सिविल सर्जन को जिला चिकित्सालय में भी विद्युत एवं फायर सुरक्षा पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि सभी शासकीय चिकित्सालयों में भी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।

’’नशामुक्ति अभियान’’ के लिए समिति गठित
मण्डला 23 अगस्त 2022
प्रदेश में नशीले पदार्थों तथा शराब के सेवन से नशामुक्ति के लिए सतत ’’नशामुक्ति अभियान’’ के सक्रिय करने के लिए कलेक्टर हर्षिका सिंह के अनुमोदनानुसार समिति का गठन किया गया है। अनुविभाग स्तर पर गठित इस समिति में संबंधित एसडीएम अध्यक्ष होंगे। समिति में संबंधित अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, अनुविभागीय अधिकारी वन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, बाल विकास परियोजना अधिकारी, तहसीलदार, खण्ड शिक्षा अधिकारी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी तथा समस्त समग्र सामाजिक सुरक्षा विस्तार अधिकारी को सदस्य बनाया गया है।

सामुदायिक स्वा. केन्द्र में होंगी 45 प्रकार की जांचें
मण्डला 23 अगस्त 2022
जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में उपचार के लिए पहुंचने वाले मरीजों को पैथालाजी जांचों के लिए दर-दर नहीं भटकना होगा। जांचों के लिए चिकित्सक उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, सिविल अस्पताल अथवा जिला अस्पताल में रेफर नहीं कर पाएंगे। मरीजों की जगह अब पैथालाजी जांच के लिए उनके जांच सैंपल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजे जाएंगे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ श्रीनाथ सिंह ने बताया कि पैथालाजी जांच सुविधाएं, सुनिश्चित करने के लिए शासन ने सरकारी अस्पतालों को हब एंड स्पोक मॉडल के रूप में विकसित किया गया है। प्रदेश भर में 324 स्वास्थ्य संस्थाओं को हब तथा एक हजार 610 संस्थाओं को स्पोक के रूप में विकसित किया है। इस हेतु निजी कंपनी से अनुबंध किया गया है। इस तरह हब पर कुल 45 तरह की पैथालाजी जांच सुविधा मरीजों को मिलने लगेगी। जिसमें से 34 जांचें मशीनों से तथा 11 रैपिड टेस्ट किट से की जाएंगी। इसी तरह सिविल अस्पतालों में 52 तथा जिला अस्पताल स्तर पर 101 तरह की पैथालाजी जांच सुविधा का लाभ मरीजों को मिल कंपनी लगा रही मशीन कंपनी द्वारा हब यानि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व सिविल अस्पतालों में पैथालाजी जांचों के लिए आवश्यक मशीनों की स्थापना की जा रही है। जिसकी व्यवस्था इस प्रकार की होगी मरीजों को प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा सिविल अस्पताल स्तर पर हार्मोन व ह्दय रोग से संबंधित पैथालाजी जांचों की सुविधा मिल सकेगी। चिकित्सा अधिकारी द्वारा मरीजों का परीक्षण कर आवश्यकतानुसार जांचों की सलाह दी जाएगी। स्पोक पर पदस्थ लैब टेक्नीशियन, स्टाफ नर्स द्वारा निर्धारित प्रोटोकाल के अनुसार सैंपल लिए जाएंगे। 11 तरह की जांचें रैपिड डायग्नोस्टिक किट द्वारा की जाएंगी। 34 तरह की जांचों के लिए सैंपल लिया जाएगा। सैंपल ट्रांसपोर्टेशन पर्सन (एसटीपी) द्वारा उक्त सैंपल जांच के लिए हब पर पहुंचाया जाएगा।

आईटीआई में प्लेसमेंट ड्राइव 29 अगस्त को
मण्डला 23 अगस्त 2022
शासकीय आईटीआई मंडला में 29 अगस्त 2022 को प्रातः 10:30 बजे से शाम 3 बजे तक यशस्वी ग्रुप जबलपुर द्वारा प्रतिष्ठित कंपनियों व्हीई पॉवर ट्रेन पीथमपुर व्हीई कमर्शियल बस बाडी प्लांट बग्गड कपारो इंजीनियरिंग पीथमपुर, ऑटोमोबाइल इंडस्ट्रीज नागपुर आदि के लिए प्लेसमेंट, अप्रेंटिस ड्राईव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें टर्नर, मशीनिष्ठ, फिटर, वेल्डर, डीजल मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, कारपेंटर, इलेक्ट्रिशियन ट्रेड के आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी शामिल हो सकेंगे। प्लेसमेंट ड्राईव में शामिल होने के लिए अपने मूल दस्तावेज एवं रिज्यूम के साथ उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए शासकीय आईटीआई मंडला से संपर्क कर सकते हैं।

जिले की औसत वर्षा की जानकारी
मण्डला 23 अगस्त 2022
जिले में इस वर्ष एक जून से 23 अगस्त के दौरान 1084.3 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है जबकि इसी अवधि तक गत वर्ष 676.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इस प्रकार गत् वर्ष की तुलना में इस वर्ष 407.5 मिलीमीटर अधिक वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 अगस्त को मंडला में 3.4 मि.मी., नैनपुर में 1 मि.मी., बिछिया में 1 मि.मी., घुघरी में 4.1 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। इस प्रकार जिले में 23 अगस्त को 1.5 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।

3 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए
मण्डला 23 अगस्त 2022
जिले के कोविड संक्रमित मरीजों के द्वारा कोरोना को हराकर स्वस्थ होने एवं घर जाने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में 22 अगस्त की शाम 3 बजे से 23 अगस्त की शाम 3 बजे तक जिले में 3 कोरोना मरीज ने कोरोना को हराकर अपने घर लौटे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वस्थ हुए मरीजों को कोरोना से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की समझाईश दी गई है।
जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन आज
मण्डला 23 अगस्त 2022
24 अगस्त 2022 को नगरपालिका मण्डला के टाउनहॉल में सुबह 11 बजे से सायं 4 बजे तक रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कम्पनियों के द्वारा रोजगार के अवसर प्रदान किए जायेंगे। आवेदक जिनकी उम्र 18-35 वर्ष है एवं योग्यता कक्षा 8वीं से स्नातक एवं आईटीआई उत्तीर्ण के लिए रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। इच्छुक आवेदक रोजगार मेले में अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, दो फोटो, रोजगार पंजीयन तथा अन्य दस्तावेजों के साथ उपस्थित हो सकते हैं।

