Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 29 अप्रैल 2023

जीवन में आशा की किरण बनकर आई मुख्यमंत्री उद्यमी योजना

सीमेंट टाईल्स व्यवसाय के लिए मिला 18 लाख का ऋण

मण्डला 29 अप्रैल 2023

                मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना लोगों को रोजगार मुहैया कराने में सहायक सिद्ध हो रही है। जिले के राधाकृष्णन वार्ड मण्डला निवासी ज्योति मलिक कहती हैं कि पढाई के बाद स्वयं का व्यवसाय शुरू करना चाहता थी, परंतु आर्थिक कठिनाई इसमें आड़े आ रही थी। ऐसे में मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना मेरे जीवन में आशा की किरण बनकर आई।

ज्योति बताती है कि उद्यम क्रांति योजना की के बारे में इंटरनेट एवं अखबारों के माध्यम से जानकारी मिली और मैंने जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र मण्डला में जाकर सम्पर्क किया। विभाग से विस्तृत जानकारी लेकर मैंने योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया। यूनियन बैंक मण्डला द्वारा सीमेंट टाईल्स व्यवसाय के लिए 18 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत किया गया। यह ऋण स्वीकृत होने से सीमेंट टाईल्स व्यवसाय शुरू किया। अब वर्तमान में अन्य को भी रोजगार दे रही हूं जिससे मैं अपने परिवार का पालन-पोषण बेहतर रूप से कर पा रही हूँ। ज्योति ने मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का धन्यवाद दिया।

 

 

 

 

 

 

 

उपार्जन की अंतिम तिथि 15 मई

एफ.ए.क्यू. क्वालिटी की उपज लेकर आने की अपील

मण्डला 29 अप्रैल 2023

                रबी विपणन वर्ष 2023-24 अन्तर्गत समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी 1 अप्रैल 2023 से 15 मई 2023 तक नियत की गई है। शासन द्वारा समर्थन मूल्य 2125/- प्रति क्विंटल नियत किया गया है। स्लॉट बुक करने की सुविधा 15 मई 2023 के 10 दिन पूर्व तक शासन द्वारा नियत है। जिले में 53 उपार्जन केन्द्रों में से 9463 किसानों ने ही स्लॉट बुक कराया गया है, जिसके विरूद्ध 3879 किसानों ने 229703.66 क्विंटल गेहूं उपार्जन केन्द्र में विक्रय किया गया है। गेहूं विक्रय हेतु जिले की सहकारी संस्थाओं के उपार्जन केन्द्रों पर स्लॉट बुकिंग निःशुल्क किया जा रहा है, जो किसान अपनी उपज उपार्जन केन्द्रों पर विक्रय करना चाहते हैं, वे अपने नजदीकी उपार्जन केन्द्र का चयन कर सकते हैं। चयन की सुविधा उपार्जन पोर्टल के वेबसाईट www.mpeuparjan.nic.in पर या स्वयं के मोबाईल से भी स्लॉट बुक कर सकते हैं। किसानों से आग्रह है कि स्लॉट बुकिंग करते समय एक बार ही उपार्जन केन्द्रों का चयन करें ताकि बार-बार निरस्त कराने की आवश्यकता न हो अन्यथा बार-बार निरस्त करने पर पात्रता नहीं रहेगी। जिले में 28 गोदाम स्तरीय केन्द्र बनाये गए हैं ताकि केन्द्रों से कम से कम परिवहन करना पड़े। अतः जिले के किसान भाईयों से आग्रह है कि एफ.ए.क्यू. क्वालिटी की उपज लेकर ही उपार्जन केन्द्र पर आएं ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न रहे।

 

 

 

 

 

 

 

 

वैश्विक महामारी कोविड-19 से बचाव हेतु एडवायजरी

मंडला 29 अप्रैल 2023

                मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जनसमुदाय के लिए जारी एडवायजरी में कहा है कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के खतरे से अभी जनसमुदाय मुक्त नहीं हुआ है। देश के अनेक राज्यों में कोरोना की पुष्टि हुई है जिसमें म.प्र. के कुछ जिले भी शामिल हैं। लोगों का इस जिले से उस जिले तक आना जाना होता है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री के निर्देशानुसार कोविड महामारी के नियत्रंण के संबंध में पांच स्तरीय रणनीति यानी टेस्ट-ट्रेक-ट्रीट टीकाकरण एवं कोविड उपमुक्त व्यवहार पालन करें। राज्य के कोविड-19 प्रकरणों के बढ़ती ट्रेजेक्टरी को ध्यान में रखते हुए मौसमी बीमारियाँ श्वसन वायरस के साथ कोविड-19 के सह-संचार संबंधी भीड़भाड़ वाले क्षेत्र खराब वेंटिलेशन वाले स्थानों से दूरी रखते हुये श्वसन स्वच्छता का पालन करें। बार-बार साबुन से हाथों को धोयें। मॉस्क का प्रयोग करें, सामाजिक कार्यों में अधिक आवश्यकता हो तभी जायें। बच्चे, बुर्जुग एवं गर्भवती माताएँ इन सभी का विशेष ध्यान रखें। सर्दी, खांसी, बुखार, सांस लेने में तकलीफ है तो चिकित्सक के पास जायें।

 

 

आम आदमी पार्टी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का किया स्वागत
.जिला कार्यालय का हुआ शुभारंभ

मण्डला। शनिवार को आम आदमी पार्टी ने जिला कार्यालय का शुभारंभ किया।  आम आदमी पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति में बिंझिया स्थित डाग्रोस्टिक के सामने एक्सिस बैंक के आगे जबलपुर रोड़ में जिला कार्यालय का शुभारंभ हुआ। यहां सर्वप्रथम कार्यालय का शुभारंभ फीता काट कर किया गया साथ ही सुभाष चन्द्र बोस एवं भगत सिंह के तैल्यचित्र पर माल्र्यापण करते हुए दीप प्रज्वालित किया गया। जिसके पश्चात् नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्र्यापण कर तिलक बंदन करके हुए स्वागत किया गया। जिसमें जिला उपाध्यक्ष मुकेश कछवाहा, महेन्द्र भांडे, राम गोपाल यादव, संजय रजक, लोकसभा उपाध्यक्ष पद पर डीडी कुमरे, नेमसिंह परते, जिला सोशल मीडिया प्रभारी महेश भलावी, जिला संयुक्त सचिव चंद्र सिंह, दुर्गेश उईके, जिला यूथ अध्यक्ष आदित्य पटैल, ब्लॉक अध्यक्ष के पद में मण्डला विधानसभा से हितेन्द्र सिंह पटैल, सीएल सरोते, प्रभात झारिया, अजय कुमार उईके, बिछिया विधानसभा से यशवंत जायसवाल, सोमनाथ पंद्रे, गनपत दास बघेल, कमलेश कुमार बट्टी, निवास विधानसभा से नरेन्द्र कुमार परस्ते, अरविंद कुमार परते, सुकल सिंह भवेदी, शेव कुमार भवेदी को नियुक्त किया गया है। उपस्थिति पदाधिकारियों के समक्ष जिला अध्यक्ष पंकज सोनी ने कहा कि जिले में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो बिजली, पानी, शिक्षा सब फ्री दिया जाएगा। साथ ही बेरोजगारी, स्वास्थ्य सेवाएं को बेहतर किया जाएगा। इस दौरान आम आदमी पार्टी के अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

 

Related posts

4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

Reva India News

कलेक्टर ने दिए रोजगार मेला को परिणाममूलक बनाने के निर्देश 22 दिसम्बर को आईटीआई में आयोजित होगा रोजगार मेला

Reva India News

जिले में 8 कोरोना केस मिले

Reva India News

Leave a Comment