Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 25 जुलाई 2023

जनसुनवाई में 101 आवेदकों की सुनी समस्याएं

मण्डला 25 जुलाई 2023

प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ श्रेयान्स कूमट ने विभिन्न क्षेत्रों के आवेदकों की समस्याएं सुनी। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर अर्थ जैन, संयुक्त कलेक्टर हुरेन्द्र घोरमारे ने भी जनसुनवाई में पहुंचे आवेदकों की समस्याएं सुनी। 101 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए। जिला पंचायत सीईओ ने आवेदकों की समस्याओं को सुनते हुए उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

सम्पन्न हुई जनसुनवाई में ग्राम पंचायत देवगांव निवासी गिरधारी लाल ने संबल कार्ड के भौतिक सत्यापन के संबंध में, दादाधनीराम वार्ड महारापुर निवासी राजेन्द्र राय ने प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध में, ग्राम पाठासिहोरा निवासी देवकुमार ने नामांतरण के संबंध में, साथ ही जनसुनवाई में अगल-अलग विषयों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए।

 

 

 

 

 

 

 

 

जिला पंचायत सीईओ ने किया वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण

मण्डला 25 जुलाई 2023

                नवागत जिला पंचायत सीईओ श्रेयान्स कूमट ने रपटाघाट स्थित वृद्ध आश्रम का औचक निरीक्षण किया एवं वृद्धाश्रम की व्यवस्थाओं का विस्तार से जायजा लिया। उन्होंने वृद्धाश्रम में उपस्थित वृद्धों से आत्मीय चर्चा करते हुए उनकी समस्याएं जानी। श्री कूमट ने वृद्धाश्रम की भोजन व्यवस्था, बुजुर्गों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक दवाओं की उपलब्धता, स्वच्छ पेयजल, मनोरंजन के उपकरण एवं अन्य जरूरी व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी लेते हुए जरूरी निर्देश दिए।

 

 

 

 

 

 

 

 

दस्तक अभियान: बीजाडांडी में नियमित टीकाकरण एवं 0 से 5 साल के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण

मण्डला 25 जुलाई 2023

                ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस 25 जुलाई 2023 को उप स्वास्थ्य केंद्र घोंटा विकासखंड बीजाडांडी में नियमित टीकाकरण सत्र एवं दस्तक अभियान 0 से 5 साल के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं 9 माह से 5 साल के बच्चों को विटामिन ए घोल की अन्नपूर्णन खुराक दिया गया। ओआरएस जिंक कॉर्नर एवं उपस्थित महिलाओं को हाथ धोने की विधि एवं ओआरएस घोल बनाने की विधि, ओआरएस जिंक कॉर्नर, जनसंख्या स्थिरीकरण परिवार कल्याण एवं आईएमआई अभियान, घर-घर दस्तक एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

जनसुनवाई बन रही दिव्यांगों के लिए सहारा

तत्काल श्रवण यंत्र पाकर खुश हैं सुरेश

मण्डला 25 जुलाई 2023

                आमजनों की समस्या के निराकरण के लिए प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है। जनसुनवाई में जरूरतमंदों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप तत्काल सहायता भी उपलब्ध कराने के विशेष प्रयास किए जाते हैं।

इसी क्रम में वार्ड नं. 6 बम्हनीबंजर निवासी सुरेश कुमार रजक ने जनसुनवाई में पहुंचकर जिला पंचायत के समक्ष श्रवण यंत्र दिलाने से संबंधित आवेदन दिया। जिला पंचायत सीईओ ने सामाजिक न्याय विभाग को आवेदक की पात्रता का परीक्षण कर तत्काल श्रवण यंत्र प्रदान करने के निर्देश दिए। सुरेश को तत्काल श्रवण यंत्र भी मिल गया। श्रवण यंत्र पाकर सुरेश कहते हैं कि जनसुनवाई में मेरी समस्या का मौके पर ही निराकरण हो गया, मैं बहुत खुश हूं और मैं जिला प्रशासन को धन्यवाद देता हूं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

लाड़ली बहना योजना: द्वितीय चरण के पंजीयन प्रारंभ

पंजीयन की अंतिम तिथि 20 अगस्त, अनंतिम सूची 21 अगस्त को होगी जारी

मंडला 25 जुलाई 2023

                मण्डला ज़िले में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के द्वितीय चरण का ऑनलाइन फॉर्म भरना शुरू हो गया है। सभी जनपदों एवं परियोजनाओं में योजना के लिए नवीन पात्र महिलायें कैम्प स्थल पहुँची और अपना फॉर्म भरा। जिला प्रशासन द्वारा केंद्रों पर ज़रूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई। कैंप स्थलों पर महिलाओं को योजना से संबंधित ज़रूरी दस्तावेज़ एवं पात्रता की जानकारी प्रदान करते हुए पात्र का पंजीयन किया गया। इसी प्रकार समग्र आईडी के ई-केवाईसी का कार्य भी किया जा रहा है।

नवीन आवेदनों पर क्रियान्वयन के लिए समय-सीमा

 

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के नवीन आवेदनों के क्रियान्वयन के लिए शासन द्वारा समय-सीमा निर्धारित की गई है जिसके अनुसार नवीन हितग्राहियों के लिए ऑनलाईन आवेदन 25 जुलाई से प्रारंभ हो गए हैं। ऑनलाईन आवेदन पंजीयन की अंतिम तिथि 20 अगस्त है। अनंतिम सूची 21 अगस्त को जारी की जाएगी। अनंतिम सूची पर प्राप्त आपत्तियों की अवधि 21 अगस्त से 25 अगस्त तक होगा। आपत्ति व जांच एवं निराकरण के लिए 26 अगस्त से 29 अगस्त तक होगा। अंतिम सूची 31 अगस्त 2023 तक जारी किया जाएगा। स्वीकृति पत्रों का वितरण 1 सितम्बर से 3 सितम्बर 2023 तक किया जाएगा। राशि अंतरण 10 सितम्बर 2023 से होगा। भुगतान के लिए प्रत्येक माह की 10 तारीख नियत है।

 

 

 

 

 

 

 

कार्यालय की जानकारी अद्यतन करने के निर्देश

मण्डला 25 जुलाई 2023

                उप जिला निर्वाचन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा आम निर्वाचन-2023 की प्रारंभिक प्रशासनिक तैयारी के अंतर्गत एनआईसी के सीईएमएस पोर्टल पर जिले में कार्यरत अधिकारी, कर्मचारियों की फीडिंग का कार्य लगभग 84 प्रतिशत हो चुका है। प्राप्त निर्देशानुसार अधिकारी, कर्मचारियों के स्थानांतरण, सेवानिवृत्ति के कारण सीईएमएस पोर्टल पर विभागों को स्थानांतरित, सेवानिवृत्त, अधिकारी, कर्मचारियों की जानकारी अद्यतन करने का कार्य तत्काल पूर्ण करना है।

जिले के सभी कार्यालय प्रमुख अपने कार्यालय की जानकारी अद्यतन करने हेतु जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, एनआईसी मण्डला से संपर्क कर डाटा पोर्टल पर अद्यतन करें। साथ ही दिव्यांग कर्मचारियों का चिन्हाकन कर उनके सम्मुख अनिवार्य रूप से दिव्यांग मार्क किया जाए। ऐसे कार्यालय प्रमुख जिनके द्वारा अभी भी सीईएमएस पोर्टल पर जानकारी फीड नहीं कराई गई है, वे आगामी 3 दिवस में उक्त कार्य पूर्ण करा लें। जानकारी की फीडिंग शेष रहने पर संबंधित कार्यालय प्रमुख व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी रहेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

पंचायतों में दुकान खोलने आवेदन 15 अगस्त तक आमंत्रित

मण्डला 25 जुलाई 2023

                जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि म.प्र. सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2015 में दिए गए प्रावधान अनुसार प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक उचित मूल्य दुकान संचालित किया जाना है। जिले में विकासखंड मंडला, मोहगांव, बिछिया एवं नैनपुर अंतर्गत पंचायत जिनमें उचित मूल्य दुकानों पूर्व संचालक संस्थाओं के समर्पित करने के कारण रिक्त हैं। इन पंचायतों में दुकान खोलने के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं जिसमें मंडला अनुविभाग के ग्राम पंचायत देवगांव एवं झालपानी में संस्थाओं द्वारा समर्पित दुकान विहीन ग्राम पंचायत व रिक्त दुकानों की संख्या 2 है। इसी प्रकार घुघरी अनुविभाग के मोहगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत सहजर एवं बनिया में रिक्त दुकान 2, नैनपुर अनुविभाग के ग्राम पंचायत वार्ड नंबर 7 नैनपुर एवं वार्ड नंबर 12 नैनपुर (शहरी क्षेत्र) तथा सालीवाड़ा एवं ब. डुंगरिया में 4 दुकान तथा बिछिया अनुविभाग के ग्राम पंचायत चरगांव, धुतका एवं मांगा में 3 दुकान रिक्त हैं।

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की वेबसाईट https://rationmitra.nic.in पोर्टल पर पात्र संस्थाएं 15 अगस्त 2023 तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। नियत तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। दुकान आवंटन की कार्यवाही संबंधित अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) द्वारा की जाएगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

विकास पर्व: आज आमानाला, नैझर एवं भलवारा में होंगे कार्यक्रम

मंडला 25 जुलाई 2023

                16 जुलाई से 14 अगस्त 2023 तक आयोजित होने वाले विकास पर्व के तहत् आज मंडला विधानसभा के आमानाला, बिछिया विधानसभा के नैझर एवं निवास विधानसभा के भलवारा में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों द्वारा विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया जाएगा।

मंडला विधानसभा के आमानाला, बड़ीखैरी, बनियातारा, भपसा, बिनैका, जंतीपुर, खुड़िया, कौरगांव, पीपरपानी, पुरवा एवं सकवाह पंचायतें सम्मिलित होंगी। इस कार्यक्रम के लिए सुनील डोंगरे को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। बिछिया विधानसभा के नैझर में आयोजित कार्यक्रम में नैझर, खौड़ाखुदरा एन, उमरिया, लाफन, इमलीटोला एवं डुंडी पंचायतें सम्मिलित होंगी। इस कार्यक्रम के लिए विजय झारिया को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार निवास विधानसभा के भलवारा में आयोजित कार्यक्रम में भलवारा, कोहानी, गडरा एवं हाथीतारा पंचायतें सम्मिलित होंगी। इस कार्यक्रम के लिए मनीराम झारिया को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

केन्द्रीय विद्यालय की प्रेसवार्ता 27 को

मण्डला 25 जुलाई 2023

                शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के तहत प्राप्त सूचना अनुसार न्यू एजूकेशन पॉलीसी (एनईपी) 2020 की तीसरी वर्षगाँठ पर 29 एवं 30 जुलाई 2023 को इंडिया ट्रेड प्रमोशन ओर्गनाईजेशन (आईटीपीओ) प्रगति मैदान नई दिल्ली में अखिल भारतीय शिक्षा समागम का आयोजन किया जा रहा है।

प्राचार्य केन्द्रीय विद्यालय मंडला उपेन्द्र कुमार ने बताया कि आयोजन के सम्बन्ध में देशभर के प्रत्येक जिले में प्रेस वार्ता का आयोजन किया जाना है। यह प्रेसवार्ता 27 जुलाई 2023 को दोपहर 12 बजे केन्द्रीय विद्यालय मंडला के संसाधन कक्ष में होगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

औसत वर्षा की जानकारी

मण्डला 25 जुलाई 2023

                जिले में इस वर्ष 1 जून से 25 जुलाई 2023 के दौरान 567.3 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है जबकि इसी अवधि तक गत वर्ष 475.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इस प्रकार गत् वर्ष की तुलना में इस वर्ष 91.7 मिलीमीटर अधिक वर्षा दर्ज की गई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 अभियान

प्रथम चरण 7 से 12 अगस्त तक, द्वितीय 11 से 16 सितम्बर तथा तृतीय चरण 9 से 14 अक्टूबर तक

मण्डला 25 जुलाई 2023

                भारत शासन के निर्देशानुसार प्रदेश में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम सुदृढीकरण एवं मीजल्स-रूबेला वैक्सीन की डोज से छूटे हुये 5 वर्ष तक के बच्चों को टीकाकृत किये जाने हेतु सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान 5.0 प्रदेश के समस्त जिलों में तीन चरणों में आयोजित किया जाना है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी दी कि प्रथम चरण 7 से 12 अगस्त तक तथा द्वितीय चरण 11 से 16 सितम्बर तक एवं तृतीय चरण 9 से 14 अक्टूबर 2023 तक होगा।

अभियान अंतर्गत टीकाकरण से वंचित 0-5 वर्ष की आयु तक के बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं को हेडकाउंट सर्वे उपरांत ड्यूलिस्ट अनुसार चिन्हित कर पूर्ण टीकाकृत किया जाना है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने समस्त जनसमुदाय से अपील की है, कि वे अपने 0-5 वर्ष तक के बच्चे एवं गर्भवती महिलायें जो टीकाकरण हेतु ड्यू है, वे अभियान दिवस में अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्र में जाकर टीकाकरण अवश्य करायें।

 

 

 

 

 

ट्राईसाईकिल पाकर खुश हुआ भुवनेश्वर

 

मण्डला 25 जुलाई 2023

                जनसुनवाई में मण्डला विकासखण्ड के ग्राम जरगा निवासी दिव्यांग भुवनेश्वर बैरागी पिता भगवानदास बैरागी ट्राईसाईकिल पाकर प्रसन्न हुआ। भुवनेश्वर को दिव्यांग होने के कारण दैनिक कार्यों में कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। भुवनेश्वर ने बताया कि मैं ट्राईसाईकिल प्राप्त करने के उद्देश्य से जनसुनवाई आया था। परन्तु मुझे आज ही मौके पर तत्काल आवेदन देते ही ट्राईसाईकिल मिल जाएगी, इसकी उम्मीद नहीं थी। समग्र अधिकारी पीयुष पांडे के सहयोग से मुझे आसानी से ट्राईसाईकिल मिल गई।

                भुवनेश्वर कहते हैं कि मेरा अपै्रल माह में एक्सीडेंट हो गया था, मैं 75 प्रतिशत दिव्यांग हो जाने के कारण मुझे कॉलेज आने-जाने और रोजमर्रा के कार्यों में बहुत परेशानी होती थी। मैं अब ट्रायसायकिल मिलने से बहुत खुश हूं, मुझे कहीं भी आने-जाने में परेशानी नहीं होगी। अब मैं आसानी से कहीं भी आ-जा सकता हूं। इसके लिए मैं जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय विभाग का धन्यवाद करता हूं।

 

 

 

 

 

12 किलोग्राम मछली जब्त

15 अगस्त तक बंद ऋतु घोषित है

 

मण्डला 25 जुलाई 2023

                सहायक संचालक मत्स्योद्योग से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्षा ऋतु में मछलियों का प्रजनन काल होने से म.प्र. नदीय मत्स्योद्योग अधिनियम 1972 धारा 3 (2) के तहत 16 जून से 15 अगस्त तक की अवधि को बंद ऋतु घोषित किया गया है। उक्त अधिनियम के पालन में 22 जुलाई 2023 को विभागीय टीम द्वारा मवई बाजार में अवैधानिक मत्स्य विक्रय की जांच एवं निरीक्षण किया गया। विभागीय दल के निरीक्षण में लगभग 12 किलोग्राम मछली जब्त की गई। जब्त मछली जिसमें मेजरकार्प मछली लगभग 12 किलोग्राम नीलाम कर राशि रूपये 1000 कार्यालय में जमा कराई गई। इस कार्यवाही में विभागीय दल के प्रभारी एच.के. भगत सहायक मत्स्य अधिकारी, पी.आर. वैद्य मत्स्य निरीक्षक, एस.के. उइके मत्स्य निरीक्षक, राजेन्द्र सरोते मत्स्य जमादार, संजय वरकड़े चौकीदार एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

पंचायतों में उचित मूल्य दुकान खोलने आवेदन 15 अगस्त तक

 

मण्डला 25 जुलाई 2023

                जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि म.प्र. सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2015 में दिए गए प्रावधान अनुसार प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक उचित मूल्य दुकान संचालित किया जाना है। जिले में विकासखंड मोहगांव, बिछिया एवं नैनपुर अंतर्गत पंचायत जिनमें उचित मूल्य दुकानों पूर्व संचालक संस्थाओं के समर्पित करने के कारण रिक्त हैं। इन पंचायतों में दुकान खोलने के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं जिसमें घुघरी अनुविभाग के मोहगांव विकासखंड में ग्राम पंचायत चौगान, बिलगांव एवं हर्राटीकुर में संस्थाओं द्वारा समर्पित दुकान विहीन ग्राम पंचायत व रिक्त दुकानों की संख्या 3 है। इसी प्रकार बिछिया अनुविभाग के बिझिया विकासखंड के ग्राम पंचायत अहमदपुर, अमलिया, नारा, बंजी एवं नरेनी में रिक्त दुकान 5 तथा नैनपुर अनुविभाग के ग्राम पंचायत चिचौली, बरबसपुर एवं झुलपुर में 3 दुकान रिक्त हैं।

                खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की वेबसाईट https://rationmitra.nic.in पोर्टल पर पात्र संस्थाएं 15 अगस्त 2023 तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। नियत तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। दुकान आवंटन की कार्यवाही संबंधित अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) द्वारा की जाएगी।

Related posts

4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

एसडीएम बिछिया ने सिझौरा में आयोजित आरोग्यम शिविर का निरीक्षण किया

Reva India News

उचित मूल्य दुकान खोलने हेतु आवेदन आमंत्रित

Reva India News

Leave a Comment