Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

निवास विधानसभा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री पद का बना रहे दबाव वर्तमान विधायक डॉ अशोक मस्कोले ने लिखित में की शिकायत

मण्डला जिले में भाजपा से निवास विधानसभा से अधिकृत विधानसभा प्रत्याशी के द्वारा जिले के अधिकारियों पर दबाव बनाकर निर्वाचन नियमों की अबहेलना बावत्।

उपरोक्त विषयांतर्गत लेख है कि मण्डला जिले की निवास विधानसभा क्षेत्र क्रमांक- 106 से भारतीय जनता पार्टी द्वारा श्री फग्गन सिंह कुलस्ते को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी विधानसभा चुनाव के लिए घोषित किया गया है। इनके द्वारा जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर दबाव बनाकर भूमि पूजन शिल्यानास आदि किये जा रहे हैं, चूकि प्रत्याशी वर्तमान में केन्द्रीय इस्पात राज्य मंत्री के पद में काबिज है, लिहाजा सरकारी तंत्र और सरकारी संसाधनों का उपयोग करने के साथ कार्यक्रमों के दौरान आम जनता से भाजपा के पक्ष मे वोट करने की अपील की जा रही हैं। जो कि निर्वाचन नियमों की अव्हेलना हैं। अतः उपरोक्त विषय पर उचित कार्यवाही के लिए आपकी ओर पत्र प्रेषित हैं।

Related posts

खूसर ग्राम में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत स्वच्छता कार्य सम्पन्न

Reva India News

कोरोना के 5 नये मरीज मिले

Reva India News

शासकीय महाविद्यालय अंजनिया में कॉलेज चलो अभियान

Reva India News

Leave a Comment