Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिलाविधानसभा 2023

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 21 अक्टूबर 2023

अब तक 5 लाख 72 हजार 190 रूपए तथा 4849 लीटर शराब जब्त

स्थैतिक निगरानी एवं फ्लांइग स्कॉट द्वारा की गई कार्यवाही

मंडला 21 अक्टूबर 2023

                प्रदेश में 9 अक्टूबर 2023 से लागू हुई आदर्श आचरण संहिता के बाद सक्रिय हुई जिला कम्लेंट सेल एवं सी-विजिल कन्ट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र बिछिया में 09 फलांइग स्कॉड (एफएसटी) की टीम और 9 स्थैतिक निगरानी दल (एसएसटी) की टीम गठित की गई है, विधानसभा क्षेत्र निवास के अंतर्गत 9 फलांइग स्कॉड (एफएसटी) की टीम और 09 स्थैतिक निगरानी दल (एसएसटी) की टीम गठित की गई है। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र मंडला में भी 09 फलांइग स्कॉड (एफएसटी) की टीम और 09 स्थैतिक निगरानी दल (एसएसटी) की टीम गठित की गई है, जो कि क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर व चेक पोस्ट के माध्यम से निरीक्षण एवं निगरानी का कार्य कर रही है। चेकपोस्टों में सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से भी निगरानी का कार्य कराया जा रहा है। जिले में अब तक सी-विजिल मोबाईल ऐप के माध्यम से एफएसटी टीम द्वारा 20 से अधिक आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन से सबंधित कार्यवाहियाँ की गई हैं। जिले में अब तक एफएसटी टीम एवं आबकारी विभाग द्वारा राशि 5 लाख 72 हजार 190 रूपये की 4849 लीटर शराब जब्त की गई है, बिछिया तथा मंडला एसएसटी टीम द्वारा 3 लाख 94 हजार 500 रूपये नगद संदिग्ध व्यक्तियों से जांच के दौरान जब्त किया गया है तथा 20 हजार रूपये ड्रग्स एवं एक लाख चौतीस हजार की राशि की अन्य सामाग्रियां जब्त की जाकर कार्यवाही की जा रही है। बिछिया विधानसभा अंतर्गत 2 आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन करने पर (पोस्टर, बैनर से संबंधित) की एफआईआर भी दर्ज कराई गई है जिसमें कार्यवाही जारी है।

 

 

 

 

 

 

विधानसभा आम निर्वाचन-2023

प्रथम दिवस जिले में एक भी नामांकन नहीं

मंडला 21 अक्टूबर 2023

                विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के तहत निर्वाचन की अधिसूचना की घोषणा होने के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। नामांकन के प्रथम दिवस 21 अक्टूबर को जिले के निवास, बिछिया एवं मंडला विधानसभा में एक भी अभ्यर्थी द्वारा नामांकन पत्र प्रस्तुत नहीं किए गए। नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2023 नियत है।

 

 

 

 

 

 

 

2018 से फरार चल रहा स्थायी वारंटी गिरफ्तार

बम्हनी पुलिस ने अब तक 22 स्थायी वारंटियों को भेजा सलाखों के पीछे

मंडला 21 अक्टूबर 2023

                थाना बम्हनी के अप.क्रं. 88/18 धारा 429 भा.द.वि. 69 मध्यप्रदेश गौ वंश वध अधिनियम में कई वर्षों से फरार चल रहे आरोपी भूपाल सिंह सिरसाम पिता शोभाराम उम्र 59 साल साकिन रमगढी थाना बम्हनी बंजर के विरुद्ध न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम क्षेणी रवि चौकसे न्यायालय मण्डला द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया था।

वर्तमान समय में आदर्श आचार संहिता के चलते मंडला पुलिस द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक द्वारा स्थायी वारंटियों की तलाश पतासाजी कर स्थायी वारंटी को न्यायालय पेश करने हेतु निर्देशित करने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मण्डला डॉ. अमित वर्मा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नैनपुर अमृता दिवाकर के दिशा निर्देशन पर थाना प्रभारी विजय सिंह ठाकुर थाना बम्हनी के द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर स्थाई वारंटी की तलाश पतासाजी हेतु लगातार प्रयास किया जाकर अब तक कुल 22 स्थाई वारंटियों को न्यायालय मण्डला पेश किया गया है। इसी दौरान 21 अक्टूबर 2023 को स्थाई वारंटी भूपाल सिंह सिरसाम पिता शोभाराम उम्र 59 साल साकिन रमगढी थाना बम्हनी बंजर को न्यायालय के आदेश से अवगत कर गिरफ्तार कर गिरफ्तारी के सबंध में परिजनों को अवगत कराकर न्यायालय प्रस्तुत किया गया है।

 

 

 

 

 

 

विधानसभा आम निर्वाचन-2023

अवैध शराब विक्रय पर छापामार कार्यवाही

मंडला 21 अक्टूबर 2023

                विधानसभा निर्वाचन 2023 को मद्देनजर आबकारी टीम द्वारा गत दिवस जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में संदिग्ध होटलों, ढाबों एवं स्थानों में अवैध मदिरा निर्माण, विक्रय, संग्रहण एवं परिवहन करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 22 नग देशी मदिरा प्लेन, 32 नग विदेशी मदिरा एवं 13 बोतल बीयर के जब्त किये गये। कार्यवाही के दौरान 112 लीटर हाथ से बनी महुआ शराब तथा महुआ शराब बनाने के लिए प्रयुक्त किये जाने वाले लगभग 850 किलो ग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया। इस अपराध में संलिप्त 11 व्यक्तियों के विरूद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) क एवं च के अन्तर्गत न्यायालयीन मामला दर्ज किया गया है। उक्त कार्यवाही में आबकारी बल के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे। जिले में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कड़ी नजर रखते हुए अवैध शराब के विनिर्माण, संग्रहण, परिवहन व विक्रय की रोकथाम हेतु निरंतर गश्त एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही जारी रहेगी।

 

 

 

 

 

 

 

विधानसभा आम निर्वाचन-2023

पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों का प्रशिक्षण 22 अक्टूबर को

मंडला 21 अक्टूबर 2023

                विधानसभा आम निर्वाचन-2023 को जिले की बिछिया, निवास एवं मंडला विधानसभा क्षेत्रों में सुचारू रूप से संपन्न कराने पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों का प्रशिक्षण 22 अक्टूबर को आयोजित किया गया है। यह प्रशिक्षण रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंडला में 2 पालियों में संपन्न होगा। प्रथम पाली का प्रशिक्षण प्रातः 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली का प्रशिक्षण दोपहर 12:15 से 1:15 बजे तक होगा।

 

 

 

 

 

 

विधानसभा आम निर्वाचन-2023

निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण 25, 26 एवं 28 अक्टूबर को

मंडला 21 अक्टूबर 2023

                विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के अंतर्गत जिले के बिछिया, निवास एवं मंडला विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाचन कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु अधिकारी, कर्मचारियों को निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इसी क्रम में 25 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक माईक्रो ऑब्जर्वर का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। 26 अक्टूबर को प्रातः 11 से दोपहर 3 बजे तक विधानसभावार सेक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण होगा। इसी प्रकार 28 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक नोडल अधिकारी पोस्टल बैलेट एवं टीम तथा पोस्टल बैलेट हेतु विधानसभावार गठित टीम के सदस्यों का प्रशिक्षण होगा। उपरोक्त सभी प्रशिक्षण रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंडला में आयोजित होंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रभारी अधिकारी नियुक्त

मंडला 21 अक्टूबर 2023

                विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के अंतर्गत कलेक्ट्रेट परिसर के भू-अभिलेख शाखा में स्थापित डिस्ट्रिक्ट कांटेक्ट सेंटर कंट्रोल रूम के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी मंडला कल्पना नामदेव मो.नं. 9424341641 को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस संबंध में पूर्व में जारी आदेश को अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा संशोधित किया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

विधानसभा आम निर्वाचन-2023

मानव श्रृंखला बनाकर दिया नैतिक मतदान का संदेश

मंडला 21 अक्टूबर 2023

                विधानसभा निर्वाचन-2023 में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला स्वीप नोडल अधिकारी सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट के मार्गदर्शन में विविध गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत मवई विकासखंड के भीमडोंगरी एवं मवई में आंगनवाड़ी कार्यकताओं एवं स्कूली बच्चों के सहयोग से मतदाता जागरूकता मानव श्रृंखला बनाकर 17 नवंबर को संपन्न होने वाले विधानसभा निर्वाचन में जिले के मतदाताओं से मतदान करने की अपील की गई। रैली में शामिल आंगनवाड़ी स्टॉफ एवं बच्चों ने नारे लगाते हुए आव्हान किया कि मण्डला जिले का प्रत्येक मतदाता विधानसभा निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपने कर्तव्य का पालन करें। स्कूली छात्र-छात्राओं एवं आंगनवाड़ी कार्यकताओं ने लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान शपथ लेते हुए बच्चों ने कहा कि हम हमारे मम्मी, पापा, भाई, बहन एवं मोहल्ले के निवासियों को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। विधानसभा निर्वाचन में शत-प्रतिशत मतदान करने का आव्हान भी करेंगे।

 

 

 

 

 

 

विधानसभा आम निर्वाचन-2023

ज़िले में स्वीप गतिविधियों के तहत हुए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

मंडला 21 अक्टूबर 2023

                विधानसभा निर्वाचन-2023 को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना के निर्देशन एवं जिला नोडल अधिकारी स्वीप व सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट के मार्गदर्शन में महिला मतदाताओं द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता करने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं एवं स्व-सहायता समूह की दीदियों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को एकत्रित कर रैली, संगोष्ठी, शपथ और अन्य मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं ताकि जिले को मतदान में बढ़ाया जा सके। इसी क्रम में शनिवार को तीनों विधानसभा क्षेत्रों में महिलाओं द्वारा संगोष्ठी, रैली, रंगोली आदि के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूकता लाई गई।  रैली में महिलाओं ने सारे काम छोड़ दो- सबसे पहले वोट दो, आपका मतदान- लोकतंत्र की जान आदि प्रेरक नारे लगाये गये।

 

 

 

 

 

 

 

 

विधानसभा आम निर्वाचन-2023

पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी क्रं. 1 का प्रशिक्षण संपन्न

मंडला 21 अक्टूबर 2023

                विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के लिए पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी क्रं. 1 का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रं. 2 स्कूल में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के तीसरे दिन जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना ने निरीक्षण करते हुए प्रशिक्षु अधिकारी, कर्मचारियों से प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर्स द्वारा मतदान केंद्र पर एक दिन पूर्व की जाने वाली कार्यवाही, मतदान की पूर्व तैयारी एवं मॉकपोल, मॉकपोल का क्रम, मॉकपोल के दौरान मशीनों का परिवर्तन, मॉकपोल के पश्चात मशीनों की सीलिंग, वास्तविक मतदान प्रारंभ, मतदान केन्द्र में प्रवेश हेतु अनुमत्त व्यक्ति, मतदान केंद्र पर मतदाताओं के प्रवेश, मतदान केंद्र और आस-पास निर्वाचन विधि का प्रवर्तन, मतदान प्रक्रिया, ईव्हीएम मशीन का संचालन, मतदान समाप्ति पर की जाने वाली कार्यवाही, निर्वाचन अभिलेख तैयार करना तथा पैकिंग, बुकलेट प्रपत्र आदि के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि प्रशिक्षण में निर्वाचन से संबंधित प्रत्येक पहलुओं पर विस्तार से समझाया जा रहा है। प्रशिक्षण में सिखलाई गई बातें निर्वाचन के दिन मददगार साबित होती हैं। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी प्रशिक्षण में पूरी गंभीरता से शामिल हों तथा अपनी शंकाओं का भी समाधान प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी निर्वाचन के दायित्वों को गंभीरतापूर्वक संपन्न करने के लिए प्रशिक्षण में प्रत्येक बिन्दु को बारीकि से समझें जिससे निर्वाचन कार्य सुगमता से संपन्न कराया जा सके।

 

 

 

श्री सिद्ध दुर्गोत्सव समिति बड़ी खैरी में आज चंद्राकार कुंड में होगा महायज्ञ

 

 

                                      मण्डला। श्री सिद्ध दुर्गोत्सव समिति बड़ी खैरी में आज नवरात्रि  अष्टमी के अवसर पर  प्रात: 7 बजे से हवन पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।  भागवताचार्य परम श्रद्धेय प्रियांश कृष्ण शास्त्री महाराज ने बताया कि श्री सिद्ध दुर्गोत्सव बड़ी खैरी के द्वारा यहां भव्य दिव्य चंद्राकार यज्ञ कुंड बनाया गया है। जिसमें जगदम्बा महारानी का दिव्य पूजन होगा। जिसके पश्चात् चंडी का यज्ञ किया जाएगा अर्थात विधि विधान से चंडी मंत्र एवं वैदिक मंत्र स्वर के द्वारा हवन की आहूति डाली जाएगी। जिसके बाद 251 कन्याओं का पूजन एवं एकादश ग्यारह ब्रम्हाणों का पूचन भी रखा गया है। कार्यकारी अध्यक्ष नीतेश पटैल ने बताया कि यहां शाम के समय भव्य महाआरती के साथ 56 भोग मां जगत जननी को अर्पित किया जाएगा। श्रीसिद्ध दुर्गात्सव समिति के सदस्य एवं जिले के प्रतिष्ठित व्यापारी बॉबी रावत ने जिलेवासियों से इस पुनीत अवसर पर पहुंचने अपील की है।
———————

ब्रम्हमूर्हत आरती सेवादारों ने कराया गरबा महोत्सव का शुभारंभ

 

 

 

 


                                 मण्डला। ब्रम्हमूर्हत आरती सेवादार सूर्यकुंड धाम के द्वारा नवरत्न परिवार गरबा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यहां वृंदावन मैरिज लॉन में गरबा का शुभारंभ एवं दीप प्रज्वालित कर किया गया। यहां सूर्यकुंड धाम के मुख्य पुजारी मुरलीधर पंडा के द्वारा हनुमान लला की विधि विधान से पूजन अर्चन करते हुए हनुमान चालीसा पाठ से गरबा का शुभारंभ हुआ। इस दौरान ब्रम्हमूर्हत आरती सेवादार सूर्यकुंड धाम के समस्य सेवादार मौजूद रहे।
—————————-

 

 

 

भारत विकास परिषद शाखा मण्डला की बैठक आयोजित

 

 

 

मण्डला। विगत दिनों मनीष सोनी अध्यक्ष भारत विकास परिषद शाखा मण्डला की अध्यक्षता में कार्यकारणी की बैठक आयोजित हुई जिसमें शाखा के संरक्षक ए.के. शुक्ल  सहित सचिव प्रदीप शिवहरे, कोषाध्यक्ष अंकित अग्रवाल, प्रवीण श्रीवास, धर्मेंद्र पटवा, मेकल चंद्रौल, मनीष श्रीवास, चैतन्य तांबे, संजय ठाकुर, कपिल चौरसिया, आशीष त्रिपाठी एवं अन्य सदस्य उपस्थित हुए। बैठक में आगामी 27 अक्टूबर को शाम 4 बजे से स्थानीय झंकार भवन में आयोजित राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता के आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा हुई। ज्ञातव्य है कि राष्ट्र के प्रति समर्पित भारत विकास परिषद अखिल भारतीय स्तर पर राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन करता आ रहा है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जिले की उच्चतर माध्यमिक शालाओं के विद्यार्थियों द्वारा हिंदी एवं संस्कृत के गीतों की प्रस्तुति की जाएगी। प्रतियोगिता के तत्काल बाद प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले विद्यालयों को पुरस्कृत किया जाएगा। जिला में प्रथम स्थान पाने वाला दल प्रांतीय स्तर की प्रतियोगिता में सहभागिता करेगा। जिले के प्रबुद्ध जनों से इस कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपेक्षा की गई है।

Related posts

एक पेड़ माँ के नाम अभियान अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित  

Reva India News

कांग्रेस के चार आदिवासी विधायकों ने दिन भर भूखे रहकर किया लोकतांत्रिक प्रदर्शन विश्व आदिवासी दिवस पर अवकाश घोषित न होने से आदिवासी समाज में बढ़ा आक्रोश

Reva India News

आरोग्यम मंडला जन स्वास्थ्य शिविर 2.0 21 जनवरी को लगने वाले शिविर

Reva India News

Leave a Comment