Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्राम पंचायत भीमडोंगरी में प्रशासन आपके द्वार जन सेवा शिविर आयोजित

मंडला 16 अक्टूबर 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एसडीएम बिछिया श्रीमती सोनाली देव के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत के ग्रामों में ’प्रशासन आपके द्वार’ अंतर्गत शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में मवई जनपद पंचायत के नक्सल प्रभावित ग्राम भीमडोंगरी में शासन की विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किये जाने हेतु प्रशासन आपके द्वार (जन सेवा शिविर) का आयोजन किया गया।

शिविर के दौरान विभिन्न विभाग के कुल 153 हितग्राहियों के व्यक्तिगत/ सामुदायिक आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 98 आवेदनों का मौके पर त्वरित निराकरण कराया गया। शेष 55 आवेदनों को समय-सीमा में निराकरण कराने हेतु संबंधित विभाग को प्रेषित किया गया। इस दौरान सीईओ जनपद पंचायत मवई, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, पीएचई, वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग, विद्युत वितरण कंपनी सहित संबंधित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनीटरिंग समिति की बैठक 23 सितंबर को

Reva India News

10 जुलाई को आयोजित नेशनल लोक अदालत में विद्युत अधिनियम के प्रकरणों में छूट के संबंध में जानकारी  

Reva India News

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 70 वर्षीय वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य कवरेज

Reva India News

Leave a Comment