Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिलाविधानसभा 2023

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 21 नवम्बर 2023

समाचार

मतगणना की सभी आवश्यक तैयारियाँ समय पर पूर्ण की जाएं – डॉ. सिडाना

मतगणना की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर ने ली बैठक

मंडला 21 नवम्बर 2023

विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के अंतर्गत 3 दिसंबर को होने वाली मतगणना के संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना ने बैठक ली। उन्होंने मतगणना स्थल शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि मतगणना के लिए अधिकारी, कर्मचारियों के नियुक्ति आदेश जारी करें तथा उनके प्रशिक्षण के कार्यक्रम आयोजित करें। कलेक्ट्रेट के गोलमेज सभाकक्ष में संपन्न हुई इस बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र कुमार सिंह, संयुक्त कलेक्टर अरविंद सिंह, सीएल वर्मा, हुनेन्द्र घोरमारे सहित संबंधित अधिकारी तथा तीनों विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी रिटर्निंग अधिकारी मतगणना संबंधी तैयारियों पर प्राथमिकता के साथ ध्यान दें। मतगणना स्थल के लिए ले-आउट तैयार कर आवश्यक कार्यवाहियाँ सुनिश्चित करें। उन्होंने गणना टेबल के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पोस्टल बैलेट की गणना के लिए पृथक से व्यवस्था बनायें। कम्प्यूटर, स्टेशनरी, परिचय पत्र सहित अन्य सामग्रियों के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करें। मतगणनाकर्मियों के लिए चाय, नास्ता, पानी एवं भोजन सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। बैठक में कलेक्टर ने शांति एवं कानून व्यवस्था, मीडिया सेंटर एवं उद्घोषणा कक्ष आदि के संबंध में भी चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

 

 

 

 

 

 

 

 

विधानसभा आम निर्वाचन-2023

समाचार

सफलतापूर्वक मतदान संपन्न कराने के लिए कलेक्टर ने दी अधिकारी, कर्मचारियों को बधाई

समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न

मंडला 21 नवम्बर 2023

                समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक जिला योजना भवन में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने विधानसभा निर्वाचन-2023 के लिए विगत 17 नवम्बर 2023 को सफलतापूर्वक मतदान संपन्न कराने के लिए जिले के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए 3 दिसम्बर 2023 को मतगणना कार्य भी पूरी क्षमता एवं निष्पक्षता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न कराने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा आम निर्वाचन-2023 की आदर्श आचरण संहिता अभी भी प्रभावशील है जिसका सभी अधिकारी, कर्मचारी गंभीरतापूर्वक पालन करें।

कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी विभागीय कार्यों को गति प्रदान करें। उन्हांेने स्कूल शिक्षा तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियांे को मध्यान्ह भोजन के खाद्यान्न का शतप्रतिशत उठाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला योजना भवन में संपन्न हुई इस बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

उपार्जन हेतु तैयारियां पूर्ण करें

 

बैठक में कलेक्टर ने 1 दिसंबर से प्रारंभ होने वाले उपार्जन की विस्तार से समीक्षा की। उन्हांेने निर्देशित किया कि उपार्जन से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करें। संबंधित अधिकारी प्रस्तावित उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण करते हुए चैकलिस्ट के अनुसार सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं। इस संबंध में कलेक्टर ने समिति प्रभारियों तथा कम्प्यूटर ऑपरेटर्स की बैठक सह प्रशिक्षण आयोजित करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने परिवहन से संबंधित बिन्दुओं पर भी चर्चा की।

 

 

 

 

 

 

समाचार

जिला निर्वाचन अधिकारी ने लिया मतगणना की तैयारियों का जायजा

मंडला 21 नवम्बर 2023

                आगामी 3 दिसंबर 2023 को विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के लिए स्थानीय शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज मंडला में मतगणना की जाएगी। मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना ने मतगणना की तैयारियों का जायजा लिया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, संयुक्त कलेक्टर हुनेन्द्र घोरमारे सहित अन्य उपस्थित थे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया कि मतगणना से संबंधित सभी व्यवस्थाएं प्रोटोकॉल के अनुरूप पूर्ण करें। कोई भी व्यक्ति बिना प्रवेश पत्र के मतगणना स्थल पर प्रवेश नहीं करें, इसका विशेष ध्यान रखें। जो भी व्यक्ति आए उसका रिकार्ड रखें। मतगणना स्थल में मोबाईल सहित किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाईस प्रतिबंधित रहेंगी। उन्हांेने गणना अभिकर्ताओं एवं शासकीय सेवकों के आवागमन के लिए अलग-अलग रास्ते बनाने के निर्देश दिये। वही उन्होंने गणना कक्ष में जाकर टेबल आदि लगाने के कार्य का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, मीडिया सेंटर, गणना टेबिल, डेटा फीडिंग आदि के संबंध में चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

 

 

 

 

 

 

 

 

समाचार

मतगणना के संबंध में आरओ, एआरओ का प्रशिक्षण 22 को

मंडला 21 नवम्बर 2023

                विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के तहत मतगणना के संबंध में विधानसभावार आरओ, एआरओ एवं टीम का प्रशिक्षण 22 नवंबर को प्रातः 10:30 से 12:30 बजे तक जिला योजना भवन में आयोजित किया गया है। संबंधितों को प्रशिक्षण में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

समाचार

मतगणना हेतु नियुक्त कर्मचारियों का प्रशिक्षण 24 को

मंडला 21 नवम्बर 2023

                विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के तहत मतगणना के संबंध में विधानसभावार मतगणना हेतु नियुक्त कर्मचारियों का प्रशिक्षण 24 नवंबर को प्रातः 10:30 से 12:30 बजे तक रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंडला में आयोजित किया गया है। संबंधितों को प्रशिक्षण में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

 

 

आंवला नवमी पर महिलाओं ने किया पूजन अर्चन

 

 

 


मण्डला। ग्राम पंचायत बड़ी खैरी के पास स्थित हनुमान घाट आश्रम में आज आंवला नवमी के पर पर बड़ी संख्या में गांव एवं नगर के महिलाएं द्वारा आंवला की पेड़ की विधिवत् पूजन किया गया। ग्राम की महिला रितु पटेल ने आंवला नवमी पर्व को लेकर बताया कि यह पूजन कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को आंवला नवमी का पूजन किया जाता है इसे कुष्मांड नवमी और अक्षय नवमी भी कहा जाता है इस दिन आंवले के वृक्ष की पूजा करने का विशेष महत्व शास्त्रों में बताया गया है

इस दिन आंवले के वृक्ष की पूजा कर घी का दीपक लगाकर वृक्ष की 21 परिक्रमा कर कच्चा सूत लपेटा जाता है इसके बाद आंवला वृक्ष के नीचे बैठकर भोजन किया जाता है और आंवले को प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाता है आंवला नवमी इस बार रवियोग में आई है इसलिए आंवले का पूजन करने से अक्षय धन के भंडार भरने की प्रबल संभावना है। धार्मिक मान्यता है कि आंवला नवमी स्वयं सिद्ध मुहूर्त भी है

इस दिन दान, जप व तप सभी अक्षय होकर मिलते हैं अर्थात इनका कभी क्षय नहीं होता है भविष्य, स्कंद, पद्म और विष्णु पुराण के मुताबिक इस दिन भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और आंवले के पेड़ की पूजा की जाती है पूजा के बाद इस पेड़ की छाया में बैठकर खाना खाया जाता है मान्यता है कि ऐसा करने से हर तरह के पाप और बीमारियां दूर हो जाती है इस दिन किया गया तप, जप, दान इत्यादि व्यक्ति को सभी पापों से मुक्त करता है तथा सभी मनोकामनाओं की पूर्ति करने वाला होता है। आंवला नवमी के दिन भगवान विष्णु और आंवले के वृक्ष की पूजा का खास महत्व है मान्यता है कि इस दिन दान आदि करने से पुण्य का फल इस जन्म में तो मिलता ही है साथ ही अगले जन्म में भी मिलता है धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आंवला नवमी के दिन आंवले के पेड़ से अमृत की बूंदें टपकती हैं, इसलिए इस दिन आंवले के पेड़ के नीचे बैठने और भोजन करने की परंपरा है ऐसा करने से सेहत अच्छी रहती है इसके साथ ही अक्षय नवमी के दिन आंवले के वृक्ष की पूजा करने से व्यक्ति के सभी पापों का नाश होता है।

Related posts

शहरी जलापूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं – कलेक्टर श्री मिश्रा पाइपलाइन रिसाव, जल गुणवत्ता और शिकायत निवारण पर दिए सख्त निर्देश

Reva India News

एडीएम ने किया मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण

Reva India News

राजस्व अधिकारी उर्वरक विक्रय केन्द्रों की सतत निगरानी करें – कलेक्टर समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित

Reva India News

Leave a Comment