Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले के कारीगर/बुनकर कौशल उन्नयन बुनाई प्रशिक्षण के लिए प्रस्ताव जमा करें

मंडला, 16 दिसंबर 2025

हाथकरघा एवं हस्तशिल्प क्षेत्रों के लिये कौशल एवं तकनीकी विकास योजना 2021 अंतर्गत जिले के कारीगरों/बुनकरों को कौशल उन्नयन बुनाई प्रशिक्षण प्रदाय किया जाना है। जिसके लिये जिले के बुनकरों, स्व-सहायता समूहों, अशासकीय संस्थाएँ, शासकीय संस्थाओं, सहकारी समितियों, मास्टर उद्यमियों से 24 दिसंबर तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये जा रहे हैं।

हाथकरघा संचालनालय म.प्र. भोपाल द्वारा वर्ष 2025-26 के तृतीय त्रेमास के लिये (करघा/उपकरण प्रदाय) 1 लाख 25 हजार रूपए का बजट आबंटित किया गया है। पात्रता अनुसार प्रस्ताव जिला ग्रामोद्योग अधिकारी जिला पंचायत कार्यालय में 24 दिसंबर 2025 तक जमा करें। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त प्रस्ताव पर विचार नहीं किया जावेगा। अधिक जानकारी के लिये कार्यालयीन समय पर मो.नं. 9859500194, 8989723206 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Related posts

न्यायालय परिसर में महिलाओं से संबंधित अधिनियम पर परिचर्चा आयोजित न्यायाधीश ने दिखाई ‘’महिला/बालिका सुरक्षा जागरूकता रैली’’ को हरी झंडी

Reva India News

नैनपुर में गोद भराई जन जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

न्यायालय परिसर मण्डला में यातायात जागरूकता एवं विधिक जागरूकता शिविर संपन्न

Reva India News

Leave a Comment