Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मण्डला 24 फरवरी 2024

बेहतर तैयारी के साथ तनावमुक्त होकर परीक्षा में सम्मिलित हों – अनुराग पाण्डेय

परीक्षा पे चर्चा में विद्यार्थी, अभिभावकों तथा शिक्षकों की कार्यशाला संपन्न

मण्डला 24 फरवरी 2024

            म.प्र. बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य अनुराग पाण्डेय की अध्यक्षता में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाईट) मण्डला में परीक्षा पे चर्चा विषय पर बच्चों, अभिभावकों, शिक्षकों की उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए श्री पाण्डेय ने कहा कि परीक्षा के दौरान तनावमुक्त होकर परीक्षा में सम्मिलित होकर अच्छे अंक प्राप्त किया जा सकता है। विद्यार्थी जितनी अच्छी पढ़ाई करेंगे उतने अच्छे अंक हासिल कर सकते हैं। परीक्षा को एक पर्व के रूप में मनाएँ। उन्होंने परीक्षा के दौरान पर्याप्त आराम लेना, अपनी ताकत को पहचानना, विद्यार्थियों को रिवीजन पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर दिया जिससे विद्यार्थियों का विषय वस्तु लम्बे समय तक याद रहती है। श्री पाण्डेय ने कहा कि हर छोटी विषय-वस्तु ज्यादा मायने रखती है, परीक्षा को तनाव में नही लेना चाहिए, विद्यार्थी को अपने तरीके से याद करना चाहिए, अपने तरीकेे से याद करना एक कला है, अपने तरीके से याद कर बेहतर प्रदर्शन किया जा सकता है। उत्तर पुस्तिका में प्रस्तुतीकरण अच्छा होना चाहिए, परीक्षा में चीटिंग नहीं करना चाहिए। हमने जो विद्यालय में सीखा है उसे उत्तर पुस्तिका में अच्छा लिखना है। जब तक विद्यार्थी खुद का आंकलन नहीं करेगा तब तक वह बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाता, जीवन में हर अवसर का लाभ उठाना चाहिए। इंसान अनुभव से ही सीखता है। म.प्र. बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य ने यह भी बताया कि अपनी संस्कृति को जानो, पहचानो, सीखो तथा अन्य लोगों को इस संबंध में प्रेरित करो। अच्छी चीजों के लिए हमेशा धन्यवाद देना चाहिए, हमेशा विनम्र बनना चाहिए। स्वास्थ्य शरीर के लिए कसरत, योगा करना अत्यन्त आवश्यक है। जो चीजे हमें पसंद है उसका लगातार अनुसरण करते रहना चाहिए।

अनुराग पाण्डेय ने कहा कि शिक्षकों एवं अभिभावकों द्वारा विद्यार्थियों को हमेशा प्रेरित करते रहना चाहिए। हर विषय-वस्तु में बच्चों की सहभागिता कराना, बच्चों से हमेशा मित्रवत व्यवहार करना। उन्होंने बच्चों को फीडबैक देने तथा बच्चों से फीडबैक लेने पर विशेष जोर दिया। श्री पाण्डेय ने कहा कि बच्चों से हमेशा मधुर संवाद करना चाहिए। विद्यालय के संस्थागत विकास के लिए ग्राम के जनप्रतिनिधिगण, पंच, सरपंच, विद्यार्थियों के अभिभावक को शाला विकास कार्यो में सहभागिता सुनिश्चित कराना चाहिए जिससे शाला का समग्र विकास हो सके।

 

म.प्र. बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य द्वारा परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों के लिए 22 बिन्दुओं एवं शिक्षक, अभिभावकों के लिए 6 कुल 28 बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा कर कार्यशाला में उपस्थित विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया जिससे विद्यार्थी तनाव मुक्त होकर परीक्षा दे सकें और अच्छे अंक हासिल कर अपना भविष्य उज्जवल कर सकें। कार्यशाला में बाल अधिकार समिति मण्डला के अध्यक्ष आशीष मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी मुन्नी वरकड़े, सहायक संचालक एल.एस.मसराम, प्रवाचक डाईट राजेश जायसवाल, प्राचार्य हाईस्कूल महाराजपुर मनीष दुबे तथा विभिन्न शालाआंे के शिक्षक, अभिभावक तथा विद्यार्थी सहित संबंधित उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

 

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके का दौरा कार्यक्रम

मण्डला 24 फरवरी 2024

            म.प्र. शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके का 25 फरवरी को मंडला आगमन हो रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पीएचई मंत्री 25 फरवरी 2024 को सायं 4:30 बजे खजुराहो रवाना होकर रात्रि 11:30 बजे मंडला पहुंचेगी।

 

 

 

 

स्वीप गतिविधियों के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंस 27 फरवरी को

मण्डला 24 फरवरी 2024

            मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी म.प्र. भोपाल के मार्गदर्शन में 27 फरवरी 2024 को दोपहर 3 बजे से वीडियो कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया है। अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधितों को स्वीप गतिविधियों के क्रियान्वयन से संबंधित जानकारी सहित एनआईसी में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

प्री-बिड मीटिंग 26 फरवरी को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में

मण्डला 24 फरवरी 2024

            जिले के समस्त 9 लोक सेवा केन्द्र श्रेणी ए मण्डला, नैनपुर, बिछिया, श्रेणी बी निवास, बीजाडांडी, नारायणगंज, घुघरी, मोहगांव एवं मवई के नवीन टेण्डर हेतु आर.एफ.पी. डॉक्यूमेंट www.mptenders.gov.in एवं www.mandla.nic.in में जारी की गई है। लोक सेवा केन्द्रों के ऑनलाईन टेण्डर के निर्धारित कार्यक्रम अनुसार टेण्डर से संबंधित क्वेरी प्राप्त करने की अंतिम 22 फरवरी 2024 तक निर्धारित थी। कार्यालयीन ई-मेल loksevaprabhandhan.mandla@gmail.com एवं अन्य माध्यम से भी टेण्डर संबंधी कोई क्वेरी कार्यालय में प्राप्त नहीं हुई है। प्री-बिड मीटिंग कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मण्डला में 26 फरवरी 2024 को अपरान्ह 3 बजे से आयोजित है। लोक सेवा केन्द्र की निविदा से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी हेतु प्री-बिड मीटिंग में निर्धारित दिनांक एवं समय पर उपस्थित होवें।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

बुनकरों एवं शिल्पियों, स्व-सहायता समूहों, बुनकर सहकारी समितियों, मास्टर उद्यमियों के प्रशिक्षण हेतु आवेदन 26 तक आमंत्रित

 

मण्डला 24 फरवरी 2024

हाथकरघा एवं हस्तशिल्प क्षेत्रों के लिए कौशल एवं तकनीकी विकास योजना 2021 अंतर्गत मण्डला जिले के बुनकरों एवं शिल्पियों, स्व-सहायता समूहों, बुनकर सहकारी समितियों, मास्टर उद्यमियों से बुनियादी हस्तशिल्प प्रशिक्षण के लिए 26 फरवरी 2024 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए हैं।

 

Related posts

Ahead of Baaghi 3, deconstructing Shraddha Kapoor’s career graph

Admin

रोजगार मेला संपन्न 12 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन तथा 2 को हितलाभ वितरण  

Reva India News

आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

Reva India News

Leave a Comment