Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 23 फरवरी 2024

मंडला मिलेट फूड फेस्टिवल में सजी स्थानीय उत्पादों की श्रृंखला

कलेक्ट्रेट रोड पर संगीतमय शाम की बिखरी समा

मंडला 23 फरवरी 2024

            मोटे अनाज के उपयोग के लिए आमजन को प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित मंडला मिलेट फूड फेस्टिवल का शुभारंभ मध्यप्रदेश सरकार की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके द्वारा किया गया। फूड फेस्टिवल के दौरान कलेक्ट्रेट मार्ग को अत्यंत आकर्षक ढंग से सजाया गया। आकर्षक लाईटिंग एवं संगीत ने वातावरण को अद्भुत रूप दिया। नगरवासी बड़ी संख्या में फूड फेस्टिवल पहुंचे तथा स्थानीय व्यंजनों का भरपूर आनंद लिया। इस अवसर पर विधायक निवास चैनसिंह वरकड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, उपसंचालक कृषि मधु अली डांगी आदि उपस्थित रहे।

मंडला मिलेट फूड फेस्टिवल में मिलेट्स पर आधारित स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए तथा स्थानीय उत्पादों को प्रदर्शित किया गया। सीआरपीएफ जवानों द्वारा बंदूक एवं हथियारों का प्रदर्शन किया गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके, विधायक निवास चैनसिंह वरकड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट सहित अन्य अतिथियांे ने भी विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण करते हुए प्रतिभागियों से चर्चा की तथा व्यंजनांे का लुत्फ उठाया।

लगाए गए स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल

 

मेले में कोदो की खीर, चेंच की भाजी, कंगनी, कोदो तथा कुटकी की खीर, ज्वार की रोटी, सरसों की साग, रागी के डोसा तथा अन्य जनजातीय व्यंजन आकर्षण का केन्द्र रहे। फूड फेस्टिवल में नगरवासियों ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस फूड फेस्टिवल में महिला एवं बाल विकास, ग्रामीण एवं शहरी आजीविका, स्व सहायता समूह, कृषि विभाग, आत्मा, कार्ड, रदा किचन, उत्कृष्ट विद्यालय, नवोदय तंदूरी चाय, दुग्ध संघ सहित अन्य विभाग, विभिन्न संस्थाओं तथा नगर के ख्यातिलब्ध प्रतिष्ठानों द्वारा स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए। इस अवसर पर मास्टर सेफ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं को पुरूस्कृत किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बंधी समां

 

फूड फेस्टिवल में स्थानीय व्यंजनों के अलावा कलाकारों ने संगीतमय प्रस्तुति दी। जनजातीय परिधानों में सजे कलाकारों ने सामूहिक नृत्य, गायन आदि से उपस्थितजनों का खूब मनोरंजन किया तथा तालियाँ बटोरी। कार्यक्रम में ख्यातिलब्ध कवि एवं गीतकार श्याम बैरागी ने भी अपनी रचनाएं प्रस्तुत की। रानू चंद्रौल एवं टीम नटराज द्वारा प्रस्तुत कत्थक, रानी अवंती बाई विद्यालय, सरदार पटैल कॉलेज, रावतपुरा कॉलेज, महर्षि विद्यामंदिर के विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गई। इस अवसर पर अनेक स्थानीय कलाकारों ने नृत्य एवं गायन से समां बांधा। कार्यक्रम स्थल पर फूड अंताक्षरी एवं बूझो तो जाने सहित अन्य खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।

 

 

 

 

 

 

 

 

नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए समन्वित और योजनाबद्ध प्रयास आवश्यक

कलेक्टर ने किया सहयोगकर्ताओं का सम्मान

मण्डला 23 फरवरी 2024

            रपटाघाट के सौन्दर्यीकरण में सहयोग करने वाले व्यक्ति तथा संस्थाओं को प्रशंसा पत्र प्रदान करते हुए कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने कहा कि नगर तथा नर्मदा जी के घाटों को स्वच्छ और सुंदर बनाना प्रशासन के साथ-साथ स्थानीय लोगों की जिम्मेदारी है, जिसके लिए समन्वित और योजनाबद्ध प्रयास आवश्यक हैं। रपटाघाट के सौन्दर्यीकरण में स्थानीय लोगों ने सहयोग कर अनुकरणीय पहल की है, जो अन्य लोगों को भी प्रेरित करेगी। जनहित के लिए किए गए कार्य आत्मसंतुष्टि भी प्रदान करते हैं। नगर तथा नर्मदा जी के घाटों को जनभागीदारी से स्वच्छ और सुंदर बनाने का अभियान प्रारंभ किया गया है उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जिलेवासी निश्चित रूप से इस अभियान में सहभागी बनेंगे। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि रपटाघाट के सौन्दर्यीकरण में सहभागिता करने वाले लोगों को प्रशंसा पत्र प्रदान किया तथा जिले में सीएसआर मद के बेहतर उपयोग के संबंध में प्रशासन से समन्वय करने की बात कही। कलेक्ट्रेट के गोलमेज सभाकक्ष में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में जिला श्रम अधिकारी डीके जैन एवं महाप्रबंधक जिला उद्योग एवं व्यापार नंदकिशोर वास्कले सहित संबंधित उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्री-बिड मीटिंग 26 फरवरी को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में

मण्डला 23 फरवरी 2024

            जिले के समस्त 9 लोक सेवा केन्द्र श्रेणी ए मण्डला, नैनपुर, बिछिया, श्रेणी बी निवास, बीजाडांडी, नारायणगंज, घुघरी, मोहगांव एवं मवई के नवीन टेण्डर हेतु आर.एफ.पी. डॉक्यूमेंट www.mptenders.gov.in एवं www.mandla.nic.in में जारी की गई है। लोक सेवा केन्द्रों के ऑनलाईन टेण्डर के निर्धारित कार्यक्रम अनुसार टेण्डर से संबंधित क्वेरी प्राप्त करने की अंतिम 22 फरवरी 2024 तक निर्धारित थी। कार्यालयीन ई-मेल loksevaprabhandhan.mandla@gmail.com एवं अन्य माध्यम से भी टेण्डर संबंधी कोई क्वेरी कार्यालय में प्राप्त नहीं हुई है। प्री-बिड मीटिंग कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मण्डला में 26 फरवरी 2024 को अपरान्ह 3 बजे से आयोजित है। लोक सेवा केन्द्र की निविदा से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी हेतु प्री-बिड मीटिंग में निर्धारित दिनांक एवं समय पर उपस्थित होवें।

 

 

 

 

 

 

 

पटवारी भर्ती परीक्षा से चयनित अभ्यर्थियों के सत्यापन व दस्तावेजों का परीक्षण कार्य आज

मण्डला 23 फरवरी 2024

            आयुक्त भू-अभिलेख मध्यप्रदेश ग्वालियर के अनुसार पटवारी भर्ती परीक्षा 2022 से चयनित अभ्यर्थियों के सत्यापन व दस्तावेजों का परीक्षण कार्य 24 फरवरी 2024 को प्रातः 10 बजे से किया जाना है। इसके लिए रानी फूलकुंवर शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय मंडला के प्रथम तल के पाँच कक्षों का निर्धारण किया गया है। दस्तावेजों के परीक्षण के लिए कलेक्टर द्वारा दल गठित करते हुए संबंधितों को नियत दिनांक एवं स्थल पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

 

 

 

 

रेत के 2 वाहन जब्त

मण्डला 23 फरवरी 2024

            खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण पर प्रभावी रोकथाम हेतु मध्यप्रदेश शासन खनिज साधन विभाग से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में कलेक्टर के निर्देशानुसार खनिज विभाग मंडला द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, अवैध परिवहन तथा अवैध भण्डारण के विरुद्ध सतत् रूप से कार्यवाहियां की जा रही हैं। खनिज विभाग द्वारा नैनपुर तहसील अन्तर्गत ग्राम बहेरी (बैहर माल) में रात्रि को खनिज रेत के दो वाहन डम्फर क्रमांक एमपी 22 एच 3656, वाहन डम्फर क्रमांक सीजी 04 पीजी 3367 को खनिज विभाग द्वारा जब्त किया गया।

 

 

 

 

 

 

मिलावट से मुक्ति अभियान: नमकीन फेक्ट्री पर दबिश देकर किया सील

मण्डला 23 फरवरी 2024

            मिलावट से मुक्ति अभियान के अर्न्तगत जिला कलेक्टर मंडला के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा बड़ी खैरी स्थित दंबग नमकीन फेक्ट्री पर दबिश दी गई। निरीक्षण के दौरान अत्यंत गंदगी के बीच नमकीन निर्माण करते पाया गया। नमकीन बनाने में प्रयुक्त तेल, बेसन एवं तैयार नमकीन का नमूना लिया गया। मौके पर 33820 रूपए मूल्य का 4 टिन पाम तेल एवं 230 किलो ग्राम नमकीन को जब्त किया गया। फेक्ट्री संचालक के पास खाद्य पदार्थ निर्माण एवं विक्रय का खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत बना खाद्य लायसेंस, रजिस्ट्रेशन नहीं पाये जाने पर फेक्ट्री में काम बंद कराकर सील किया गया।

 

 

 

 

रज़ा उत्सव के दूसरे दिन दिखे कला के कई रंग

चोला माटी के है राम फेम पूनम तिवारी ने बिखेरा नाट्य संगीत का जादू

मंडला – शुक्रवार को रज़ा उत्सव के दूसरे दिन स्थानीय रज़ा कला वीथिका में कला के विभिन्न रंग देखने को मिले। यहाँ हर उम्र के लोग पेंटिंग करते नज़र आए। कोई ड्राइंग शीत पर अपनी कल्पना को आकार दे रहे थे, तो कोई गमले पर हाथ आजमा रहा था। गमले में पेंटिंग को लेकर महिलाओं में खासा रुझान देखने को मिला। महिलाये अपने – अपने तरीके से गमले पेंट करती नजर आई। विभिन्न स्कूल के विद्यार्थी बड़ी संख्य में रजा उत्सव में शामिल हुए। लोगों में मिट्टी की चीज़े बनाने को लेकर भी ख़ासा उत्साह देखने को मिला। बच्चों के साथ – साथ बड़े भी मिट्टी के चाक पर मिट्टी की चीज़े बनाते नज़र आए। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रामेश्वर झारिया, पूर्व अध्यक्ष राकेश तिवारी, शेख शहज़ाद, रजनीश रंजन उसराठे अन्य अधिवक्ता साथियों के साथ रज़ा उत्सव को देखने पहुंचे। उन्होंने छायाकारों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने रज़ा उत्सव  बार शामिल ग्राफिक्स प्रिंटिंग की बारीकियों को भी समझा। इसके पूर्व गुरुवार को कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना के स्थानीय छायाकारों की छायाचित्रों की प्रदर्शनी के शुभारम्भ के बाद सुप्रसिद्ध नाट्य संगीत कलाकार पूनम तिवारी ने अपनी अनोखी शैली से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने विश्वप्रसिद्ध रंग कर्मी हबीब तनवीर के विभिन्न नाट्यों के गीत और छतीससगढ़ी गीतो के जरिए अपना जादू बिखेर दिया। उन्होंने सत्या नाम सत्यानाम (चरण दास चोर), अइसन सुंदर नारी के बात (बहादुर क्लारीन), बबेला सांस की रे बेला (मिटटी की गाड़ी), एक चोर ने रंग जमाया (चरणदास चीर), देख रहे है नैन (देख रहे है नैन-नाटक), बताओ गुमनामी है (ठेल्हा राम नाटक), खुन कोर खुन है (लहीर नाटक), आद‌मी नामक (आगरा बाजार), लाली गोदली (गांव के नाम ससुराल), बधनीला दिला ( गांव के नाम ससुराल), सास गारी देवें (गांव के नाम ससुराल) और चोला माटी के है राम (बहादुर क्लारीन) गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। पूनम तिवारी (रंगछत्तीसा) गायक के साथ उनकी बेटी बेला (दिव्या) तिवारी, संगत पर बिमेश शुक्ला (हारमोनियम), तामेश मनिकपुरी (तबला), मिथलेश यादव (ढोलक), नवोत्तम दास मनिकपुरी (कोरस) और राम यादव (बेंजो) साथ दे रहे थे।

 

Related posts

निष्पक्ष और शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए सम्मिलित प्रयास आवश्यक प्रेक्षकों ने ली नोडल अधिकारियों की बैठक

Reva India News

मृदा स्वास्थ्य एवं संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन पर प्रशिक्षण संपन्न

Reva India News

आजीविका मिशन के तहत् बिछिया में आयोजित हुआ रोजगार कैम्प 11 नवम्बर तक होंगे शिविर आयोजित

Reva India News

Leave a Comment