Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नियमित टीकाकरण कार्ययोजना निर्माण कार्यशाला सम्पन्न 16 मार्च को मनाया जाएगा राष्ट्रीय मीजल्स दिवस  

मण्डला 15 मार्च 2024

15 मार्च 2024 को डब्लयू.एच.ओ. के सौजन्य से डॉ.जलज खरे सर्विलेंस मेडिकल ऑफीसर जबलपुर की उपस्थिति में नियमित टीकाकरण माइक्रोप्लानिंग एवं व्ही.पी.डी. सर्विलेंस सुदृढ़ीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए फील्ड भ्रमण के दौरान पाई गई कमियों को दूर करने के निर्देश दिये गये।

नियमित टीकाकरण कार्ययोजना निर्माण के लिये आवश्यक हेड काउंट सर्वे प्रपत्र, कार्ययोजना प्रपत्र के बारे में विस्तार से चर्चा की एवं निर्माण करने के लिये आवश्यक निर्देश दिये गए। व्ही.पी.डी. सर्विलेंस के अंतर्गत होने वाली बीमारी मीजल्स रूबेला फीवर रैश, ए.एफ.पी (एकाएक लुंज पुंज लकवा), गलघोंटू (डिप्थीरिया), काली खांसी (परट्यूसिस) एवं नवजात टेटनस (नियोनेटल टिटनस ) के कारण एवं रोकथाम के संबंध में बताया गया एवं केस मिलने पर रिपोर्ट प्रस्तुत करने निर्देश दिये गए। डॉ. वाय. के. झारिया जिला टीकाकरण अधिकारी ने जानकारी दी कि 16 मार्च 2024 को राष्ट्रीय मीजल्स दिवस मनाया जाएगा।

Related posts

पीएम आवास के हितग्राहियों के लिए रेत की उपलब्धता सुनिश्चित करें – श्री कुलस्ते केन्द्रीय मंत्री ने की विभिन्न विभागों की समीक्षा

Reva India News

सीईओ जनपद पंचायत बीजाडांडी ने दलकापांडे में मतदाता पुनरीक्षण कार्य का  निरीक्षण

Reva India News

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री कुलस्ते का दौरा कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment