Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मतदान को बेहतर ढंग से संपन्न कराने टीम वर्क जरूरी – डॉ. सिडाना मतदानकर्मियों का चरणबद्ध प्रशिक्षण प्रारंभ

मण्डला 20 मार्च 2024

लोकसभा आम निर्वाचन 2024 की तैयारियों के तहत मतदानकर्मियों का प्रारंभिक प्रशिक्षण स्थानीय उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित किया गया जिसमें मतदानकर्मियों को मतदान केन्द्र प्रबंधन, ईव्हीएम मशीन का संचालन, मॉकपोल, टेगिंग आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण करते हुये संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

मतदानकर्मियों को संबोधित करते हुये कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना ने कहा कि निर्वाचन से संबंधित प्रत्येक कार्य महत्वपूर्ण होते हैं जिनमें किसी भी प्रकार की लापरवाही के लिये कोई स्थान नहीं है, किन्तु मतदान केन्द्र में जाकर वोटिंग की सम्पूर्ण कार्यवाही को बेहतर ढंग से सम्पादित करना सर्वाधिक महत्वपूर्ण कार्य होता है। थोड़ी सी चूक और लापरवाही नुकसानदायक साबित होती है। उन्होंने कहा कि सभी लोग पूरी प्रक्रिया को समझें। ईव्हीएम मशीन संचालित करें। मॉकपोल करके देखें। प्रशिक्षण के दौरान अपनी शंका और जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त करें। कलेक्टर ने कहा कि प्रत्येक कर्मचारी मतदान दिवस की पूरी प्रक्रिया को समझें और सौंपे गये कार्य को एक टीम के रूप में पूरा करें। मतदान की प्रक्रिया को बेहतर ढंग से सम्पादित करने के लिये टीम वर्क जरूरी है। उन्होंने मास्टर ट्रेनर्स को प्रत्येक प्रशिक्षणार्थी को ईव्हीएम मशीन की संचालन प्रक्रिया सीखने के लिये पर्याप्त अवसर प्रदान करने के निर्देश दिये। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, सहायक कलेक्टर रवि कुमार सिहाग सहित संबंधित उपस्थित रहे। मतदानकर्मियों का यह प्रशिक्षण 21, 22 एवं 24 मार्च 2024 को भी आयोजित किया जाएगा।

Related posts

त्यौहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्ती, मिठाई और रेस्टोरेंट से लिए नमूने

Reva India News

जिला स्तरीय अप्रेंटिसशिप मेला 20 अप्रैल को

Reva India News

पदमी इकाई के पेंषनरों का स्नेह सम्मेलन सम्पन्न

Reva India News

Leave a Comment