Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले की स्वास्थ्य संस्थाओं को नेशनल क्वालिटी एंश्योरेंश, कायाकल्प अवार्ड

मण्डला 22 मार्च 2024

जिले की स्वास्थ्य संस्था जिला चिकित्सालय, सिविल अस्पताल नैनपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र-मवई, बम्हनी बंजर, नारायणगंज, बिछिया, निवास एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र-बकौरी, अंजनिया, ककैया, मोचा, चिरईडोंगरी, समनापुर, विजयपुर, नैझर, अंजनी एवं हेल्थ एण्ड वेलनेश सेंटर इन्द्री, पौंड़ी एवं बिलगांव को नेशनल क्वालिटी एंश्योरेंश, कायाकल्प अवार्ड से पुरूस्कृत किया गया है। कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना के द्वारा बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं गुणवत्तापूर्ण उपलब्ध करावाने हेतु निरंतर प्रयास किया जा रहा है।`

 

नेशनल क्वालिटी एंश्योरेंश सर्टिफिकेशन, कायाकल्प अवार्ड से उस संस्थाओं को पुरूस्कृत किया जाता है, जिनमें राष्ट्रीय स्तर के पैरामीटर एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाऐं दी जा रही हो। स्वास्थ्य संस्थाओं का सर्टिफिकेशन राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय असेसमेंट टीम के द्वारा वर्ष 2023-24 माह जनवरी-फरवरी 2024 में किया गया था।

क्वालिटी सर्टिफिकेशन कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना के मार्गदर्शन में डॉ. संजय मिश्रा, क्षैत्रीय संचालक एवं डॉ. के.सी. सरोते मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी मण्डला के निर्देशन में जिले की क्वालिटी टीम एवं विकासखण्ड की टीम द्वारा सतत् प्रयास के फलस्वरूप यह पुरूस्कार प्राप्त हुआ है।

Related posts

आज चना, मसूर एवं सरसों के पंजीयन की अंतिम तिथि

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की वीडियो कॉन्फ्रेंस — प्रदेशवासियों के लिए यह दीपावली समृद्धि लाए

Reva India News

दिसंबर तक पूर्ण करें नारायणगंज बीजाडांडी समूह जल प्रदाय योजना – डॉ. सिडाना कलेक्टर ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

Reva India News

Leave a Comment