Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जल संचय अभियान के अंतर्गत बैठक का आयोजन

मंडला, 1 जनवरी 2026

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड नारायणगंज के ग्राम सिंघनपुरी में प्रगति जनकल्याण समिति मंडला के द्वारा जल संचय अभियान के अंतर्गत बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जल संरक्षण के लिए चर्चा की गई। ग्राम स्तर पर जल संरक्षण के लिए क्या-क्या कार्य कर सकते हैं इस पर भी सदस्‍यों द्वारा रचनात्मक सुझाव दिए गए। ग्रामवासियों से मिलकर जल संरक्षण गतिविधि के लिए जगह का चिंतन किया एवं जल संरक्षण करने के क्या फायदे ग्राम स्तर पर हो सकते हैं इस पर चर्चा की गई। इस दौरान बैठक में परामर्शदाता श्रीमती इंद्रा उइके, प्रगति जनकल्याण समिति मंडला अध्यक्ष श्री कमलेश पावले, सचिव श्रीमती पुष्पा उइके, एमएसडब्ल्यू छात्र श्री मिथलेश कुशराम, श्री प्रशांत उइके, बीएसडब्ल्यू श्रीमती सुशीला, सदस्य श्री वेदव्यास पंद्राम सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related posts

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 22 जून 2022

Reva India News

माहिष्मति नागरिक बैंक में फहराया गया तिरंगा

Reva India News

जिला स्तरीय अप्रेंटिसशिप मेले में 65 प्रशिक्षणार्थियों का चयन

Reva India News

Leave a Comment