Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

चना, मसूर, राई, सरसों की समर्थन मूल्य पर खरीदी 31 मई तक

मंडला 4 अप्रैल 2024

प्र.उपसंचालक किसान कल्याण से प्राप्त जानकारी के अनुसार शासन द्वारा विपणन वर्ष 2024-25 की उपज चना, मसूर, राई, सरसों की समर्थन मूल्य पर खरीदी 31 मई 2024 तक की जाएगी। भारत सरकार द्वारा औसत अच्छी गुणवत्ता (एफएक्यू) के चना, मसूर, राई, सरसों को समर्थन मूल्य क्रमशः 5440 प्रति क्विंटल, 6425 प्रति क्विंटल तथा 5650 प्रति क्विंटल घोषित किया गया है। जिले में उपार्जन हेतु 3 उपार्जन केन्द्रों का निर्धारण किया गया है जिसमें बहुद्देशीय प्राथमिक साखा सहकारी समिति मण्डला उपार्जन स्थल एसडब्ल्यूसी 1245 गोदाम सुभाष वार्ड मण्डला, विपणन सहकारी समिति बिछिया, उपार्जन स्थल एमपीडब्ल्यूएलसी न. 1 गोदाम भुआ बिछिया, विपणन सहकारी समिति नैनपुर उपार्जन स्थल एमपीडब्ल्यूएलसी न. 1 गोदाम नैनपुर शामिल है।

उपज विक्रय हेतु एसएमएस प्राप्त होने का इंतजार करने की आवश्यकता को समाप्त करते हुए कृषक स्वयं उपार्जन केन्द्र एवं उपार्जन दिनांक स्लॉट बुकिंग के माध्यम से कर सकेंगे। ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीकृत, सत्यापित कृषक द्वारा स्वयं के मोबाईल, एम.पी. ऑनलाईन, सी.एस.सी., ग्राम पंचायत, लोकसेवा केंद्र, इन्टरनेट कैफे, उपार्जन केन्द्र से स्लॉट बुकिंग की जा सकेगी।

Related posts

शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत गैर अनुदान मान्यता प्राप्त अशासकीय शालाओं में ऑनलाईन निःशुल्क प्रवेश प्रारम्भ

Reva India News

रक्षाबंधन कार्यक्रम सह महिला उद्यमी सम्मेलन 13 अगस्त को भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश की चुनिंदा 500 से अधिक महिला उद्यमियों से करेंगे संवाद, भूमि-पूजन और लोकार्पण भी होगा

Reva India News

कलेक्टर के नेतृत्व में मतदाता पुनरीक्षण कार्य जारी सीडीपीओ सुश्री तिवारी ने किया बीएलओ का मार्गदर्शन

Reva India News

Leave a Comment