Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मतदान तारीख और वैकल्पिक दस्तावेजों की जानकारी दे रहा जागरूकता रथ

मंडला 12 अप्रैल 2024

लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत निष्पक्ष निर्भीक एवं शत प्रतिशत नैतिक मतदान के लिए मतदाता जागरूकता रथ गांव-गांव पहुंचकर लोगों को जागृत एवं प्रेरित कर रहा है। इसी क्रम में 12 अप्रैल को मतदाता जागरूकता रथ मंडला से चलकर प्रेमपुर, ग्वारा, ढेंको, बम्हनी बंजर, सिलगी, लफरा, घटिया, बोकर, झिंगराघाट, अंजनिया, मेढाताल, बरखेड़ा, औरई, चिकलाहा, ढोंडा, बिछिया (साप्ताहिक बाजार) बहेरा टोला, सिझौरा, कुल्हियाटोला, चौरंगा, चौरंगा नयाटोला, मोहाड चौराहा, जेलवारा, इन्द्रावन और खलौडी, नेवसा पहुंचा। यहां पर लोगों को विभिन्न गतिविधियांे के माध्यम से नैतिक मतदान के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान मतदाताओं को वोटर आईडी न होने की स्थिति में वैकल्पिक दस्तावेजों के संबंध में भी जानकारी दी गई।

Related posts

अभाविप के कार्यकर्ताओं ने तमिलनाडु सरकार के किया पुतला दहन

Reva India News

ज्ञानदीप स्कूल में वार्षिक समारोह सम्पन्न कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया ‘स्वामी विवेकानंद हॉल’ का शुभारंभ

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 23 अगस्त 2024

Reva India News

Leave a Comment