Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आबकारी विभाग मण्डला की अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई

मंडला, 13 जून 2026

मण्डला वृत्त अंतर्गत अवैध मदिरा के विरुद्ध दबिश एवं जांच कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान महाराजपुर क्षेत्र के कारिकोन ग्राम में राज चक्रवर्ती के घर की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान सोफे के भीतर छिपाकर विक्रय के लिए रखी गई देशी एवं विदेशी मदिरा बरामद की गई। मौके से 10 नग एम.डी. व्हिस्की, 12 नग आर.एस. व्हिस्की, 10 नग एम.डी. रम तथा 30 नग देशी प्लेन मदिरा जप्त कर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। इसके अतिरिक्त ग्राम पेटेगांव में एक घर की तलाशी के दौरान 10 लीटर कच्ची मदिरा बरामद कर जप्त की गई। अवैध रूप से मदिरा का विक्रय करने वाले आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के अंतर्गत विधिवत प्रकरण दर्ज किया गया। जप्त मदिरा की कुल अनुमानित कीमत 9,900 रूपए आंकी गई है। उक्त कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक सर्वेश नागवंशी तथा आबकारी आरक्षक भानु पुसाम, सत्यपाल मरावी, शकुंतला सैयाम एवं नेतराम ककोटिया उपस्थित रहे।

Related posts

महिला एवं बाल विकास विभाग, चाईल्ड लाईन तथा पुलिस के संयुक्त दल ने रोका बाल विवाह

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 3 मार्च 2024

Reva India News

खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण में मिली अनियमितताएं, सुधार सूचना पत्र जारी

Reva India News

Leave a Comment