Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सहायक अध्यापक मनीराम कांवरे के दुःखद निधन पर जिला प्रशासन ने की संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्यवाही

मंडला 18 अप्रैल 2024

मतदान दलों को सामग्री वितरण के दौरान मूल आदेश प्राप्त कर सहायक अध्यापक मनीराम कांवरे अन्य निर्वाचन सामग्री प्राप्त कर रहे थे, वहां उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई तथा उन्हें तत्काल जिला चिकित्सालय मंडला में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनका दुःखद निधन हो गया। जिला प्रशासन द्वारा संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्यवाही करते हुए श्री कांवरे के परिवार को रेडक्रॉस की ओर से 50 हजार रूपए सहायता राशि प्रदान की गई है। साथ ही निर्वाचन आयोग द्वारा 15 लाख रूपए की अनुग्रह राशि स्वीकृत की गई है। उनके पुत्र को पात्रता के अनुसार अनुकंपा नियुक्ति प्रदाय की जाएगी।

सहायक अध्यापक मनीराम कांवरे पूर्णतः स्वस्थ थे और उन्हांेने विधानसभा निर्वाचन 2023 में भी मतदान अधिकारी के रूप में अच्छा कार्य किया था। वे लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए आयोजित मतदान दलों के सभी प्रशिक्षणों में शामिल हुए हैं। श्री कांवरे ने अपनी निर्वाचन ड्यूटी निरस्त कराने के लिए किसी भी प्रकार का कोई आवेदन प्रस्तुत नहीं किया। दुःख की इस घड़ी में जिला प्रशासन कांवरे परिवार के साथ है।

 

 

Related posts

कलेक्टर ने एपीसी बैठक के पूर्व की तैयारियों की समीक्षा

Reva India News

स्‍वस्‍थ नारी सशक्‍त परिवार/पोषण पखवाड़ा/आदि कर्मयोगी शिविर आज 28 ग्रामों में लगेगा

Reva India News

मंडला में जल संकट को लेकर बड़ा फैसला : निजी नलकूप खनन पर लगी रोक

Reva India News

Leave a Comment