Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंडला पॉलीटेक्निक विद्यालय में एकलव्य योजना के तहत् निःशुल्क प्रवेश प्रारंभ

मण्डला 25 नवम्बर 2021

म0प्र0 शासन द्वारा शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय मण्डला में अनुसूचित जनजाति की छात्राओं के लिए जिनके अभिभावकों की वार्षिक आय रू. 1.80 लाख से कम है। उनके लिए निःशुल्क एकलव्य आवासीय योजना संचालित की गई है। योजना के तहत् त्रि-वर्षीय डिप्लोमा में रिक्त बचे स्थानों पर प्रवेश का अवसर प्राप्त करने के लिए रिक्त सीटों जिसमें इलेक्ट्रिॉनिक्स एण्ड टेलीकम्यूनिकेशन इंजी. में 43 सीट हैं। इसी प्रकार इलेक्ट्रिकल इंजी0 में 10 सीटस रिक्त हैं। पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने हेतु ऑनलाईन संस्था स्तर की काउन्सलिंग का पंजीयन 22 नवम्बर 2021 से प्रारंभ हो चुका है। इच्छुक अजजा की दसवीं परीक्षा पास छात्राएं जिन्होने गणित तथा विज्ञान विषयों में पृथक-पृथक उत्तीर्ण होने के साथ 35 प्रतिशत और इससे अधिक अंक प्राप्त किए हों, वे 30 नवम्बर 2021 की दोपहर 12 बजे तक किसी भी एमपी ऑनलाईन कियोस्क में जाकर एकलव्य योजना के अंतर्गत पॉलीटेक्निक मण्डला के लिए पंजीयन करा सकते हैं। इस प्रकार पंजीकृत आवेदक 27, 29 नवम्बर एवं 30 नवम्बर 2021 को संस्था में होने वाली संस्था स्तर काउन्सलिंग (सीएलसी) में उपस्थित होकर रिक्त सीटों में प्रवेश का अवसर प्राप्त कर सकेंगे। इस हेतु उन्हे उक्त दिवसों पर प्रातः 10:30 बजे समस्त मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा। प्रतिदिन पूर्व में हुई काउन्सलिंग के पश्चात् रिक्त बची सीटों पर प्रवेश हेतु उपस्थित उम्मीदवारों की मेरिट सूची बनाकर संस्था में चल रही ब्रांचों में सीटों को भरा जायेगा। अन्य जानकारी के लिए https://dte.mponline.gov.in या अन्य समस्या के लिए पॉलीटेक्निक मण्डला में सम्पर्क कर सकते हैं।

Related posts

10 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर लौटे अपने घर

Reva India News

आईआईटी, जेईई, एनईईटी सीएलएटी कोचिंग के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च

Reva India News

कलेक्टर ने किया आमानाला आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment