Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने की सड़क निर्माण के कार्यों की समीक्षा

मंडला 1 मई 2024

कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने जिले में चल रहे विभिन्न सड़कों के निर्माण कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कार्यों को समय सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग के अधिकारी कार्यों की सघन मॉनिटरिंग करते हुए कार्यों में गति लाएं। कार्यों में गुणवत्ता तथा निर्धारित समयावधि का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि संतोषजनक प्रगति नहीं देने वाले ठेकेदारों पर नियमानुसार कार्यवाही करें।

बैठक में कलेक्टर ने मंडला-जबलपुर मार्गखण्ड के उन्नयन तथा सुदृढीकरण कार्य की समीक्षा करते हुए डायवर्सन वाले हिस्सों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलों के मरम्मत का कार्य भी बारिश के पहले पूर्ण कराएं। डॉ. सिडाना ने डिंडौरी-मंडला, मंडला-बालाघाट, पदमी-रामनगर-घुघरी, अंजनिया-रामनगर, टिकरिया-चुटका, जहरमऊ से इंद्री, झूलापुल से पुरवा, कटरा से बिनैका, टाटीघाट-मानिकसरा-जमठार, घुटास-इलाही आदि मार्गों की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

संकल्प से समाधान अभियान: मंडला क्षेत्रांतर्गत आंगनवाड़ियों में शिविर आयोजित

Reva India News

22 सितंबर को 29 ग्रामों में लगेगा स्वस्थ नारी सशक्त परिवार/पोषण पखवाड़ा/आदि कर्मयोगी शिविर  

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 3 अप्रैल 2022

Reva India News

Leave a Comment