Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मिशन मोड में करें समग्र ई-केवाईसी कार्य – कलेक्टर

3 जून 2025, मंडला

जिला योजना भवन में अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कहा कि समग्र ई-केवाईसी के लिए सेक्टरवार अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी संबंधित अधिकारी मिशन मोड में समग्र ई-केवाईसी कार्य सुनिश्चित कराएं। लक्ष्य निर्धारित करते हुए आगामी 4 दिवस में 10 प्रतिशत की वृद्धि कराएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सेक्टर में एक हजार समग्र ई-केवाईसी का लक्ष्य लेकर कार्य करें। सभी ड्यूटी अधिकारी स्वयं सेक्टर पर जाकर इस कार्य का फाॅलोअप करें। उन्होंने कहा कि बहुत से लोगों का फूड ई-केवाईसी किया जा चुका है किन्तु उन्हीं परिवारों का समग्र ई-केवाईसी लम्बित है। ऐसे लोगों को चिन्हित कर इनका समग्र ई-केवाईसी प्राथमिकता से कराएं क्योंकि यह कार्य आसानी से कराया जा सकता है। ग्राम पंचायत एवं वार्ड के अलावा एमपी आॅनलाईन के केन्द्रों से भी समग्र ई-केवाईसी का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए भी लोगों को प्रेरित करें। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, अपर कलेक्टर अरविंद सिंह, जेपी यादव, डिप्टी कलेक्टर क्षमा सराफ, एसडीएम सोनल सिडाम सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

छोटे व्यापारियों के लिए सुनहरा अवसर प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत नगर पालिका मंडला में लोक कल्याण मेला 1 जून से  30 जून तक

Reva India News

मंडला में मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर, पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया जारी नए मतदाता एवं छूटे हुए पात्र नागरिक 8 एवं 9 अक्टूबर को भी निकटतम मतदान केंद्र पर करा सकते हैं पंजीयन

Reva India News

स्कूली छात्राओं ने दिया मतदाता जागरूकता का संदेश रंगोली, नारे लेखन तथा पैंटिंग से बताया मतदान का महत्व

Reva India News

Leave a Comment