Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न ब्लेक स्पॉट चिन्हित कर रोड मार्किंग और संकेतक लगवाएं – डॉ. सिडाना

मंडला 13 मई 2024

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने निर्देशित किया कि जिले के ब्लेक स्पॉट चिन्हित कर रोड मार्किंग और यातायात के संकेतक लगवाएं। वाहनांे के फिटनेस की जांच करें। ओवरलोड वाहनों पर कार्यवाही करें। इस संबंध में उन्होंने मनेरी में संचालित उद्योगों के प्रबंधकों की बैठक लेने के लिए जिला उद्योग अधिकारी तथा परिवहन अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि नगरीय क्षेत्र में संचालित ऑटो रिक्शा संचालकों के साथ भी बैठक आयोजित करें तथा उन्हें यातायात के संबंध में विस्तार से जानकारी दें। स्कूलों में छात्र-छात्राओं को लाने-लेजाने के लिए लगी बसों तथा छोटे वाहनों की भी फिटनेस की जांच आवश्यक रूप से करें। सड़कों पर लगने वाले दुकान की सामग्री हटवाएं, आवश्यकतानुसार जप्ती की कार्यवाही भी करें। मानसून के पूर्व क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों का चिन्हांकन कर मरम्मत कराएं, डेंजर साईन आदि के संकेतक भी लगाएं।

बैठक में पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने कहा कि शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करें। बाजार में सड़क पर खड़े वाहनों को जप्त करें तथा जुर्माने की कार्यवाही भी करें। बस स्टेंड में अनावश्यक रूप से खड़ी बसों को हटवाने की कार्यवाही करें। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा, जिला परिवहन अधिकारी रमा दुबे सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

शनिवार के वैक्सीनेशन महाभियान में साप्ताहिक लक्ष्य की पूर्ति करें – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने सेकंड डोज महाभियान की बैठक में दिए निर्देश

Reva India News

आत्मनिर्भर गांव की दिशा में कदम आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में कृषि नवाचारों पर जोर उन्नत खेती, मल्टी लेयर कृषि और किसानों की आय बढ़ाने पर हुई विस्तृत चर्चा

Reva India News

मकर संक्रान्ति पर्व के दृष्टिगत चायनीज मांझे का उपयोग प्रतिबंधित

Reva India News

Leave a Comment