Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके 2 अगस्त को जगन्नाथपुरी और कोंणार्क सूर्य मंदिर के दर्शन कर पूजा अर्चना करेंगी

मंडला 1 अगस्त 2024

प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके 1 अगस्त को प्रातः 6 बजे मंडला से प्रस्थान कर अंजनिया, बिछिया, मोतीनाला, पोंडी, कवर्धा, बेमेतरा होते हुए दोपहर 12 बजे सर्किट हाउस रायपुर आगमन करेंगी। आप दोपहर 1:30 बजे सर्किट हाउस रायपुर से संबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगी। सायंकाल 7:30 बजे सर्किट हाउस संबलपुर आगमन कर रात्रि 9:30 बजे श्री जगन्नाथपुरी के लिए प्रस्थान करेंगी। मंत्री श्रीमती संपतिया उइके 2 अगस्त 2024 को रात्रि 3 बजे श्री जगन्नाथपुरी आगमन कर रात्रि विश्राम करेंगी। आप प्रातः 8 बजे श्री जगन्नाथपुरी के दर्शन कर पूजा अर्चना करेंगी और दोपहर 1 बजे जगन्नाथपुरी से कोंणार्क सूर्य मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगी। दोपहर 2 बजे कोंणार्क सूर्य मंदिर में आगमन कर सूर्य मंदिर के दर्शन करेंगी। आप दोपहर 3 बजे कोंणार्क सूर्य मंदिर से जगन्नाथपुरी के लिए प्रस्थान करेंगी। सायंकाल 4 बजे सर्किटहाउस जगन्नाथपुरी आगमन कर रात्रि विश्राम करेंगी। मंत्री श्रीमती संपतिया उइके 3 अगस्त 2024 को प्रातः 6 बजे श्री जगन्नाथपुरी से प्रस्थान कर पुरी, भुवनेश्वर, कटर, बेमेतरा, कवर्धा, पोंडी, मोतीनाला, बिछिया, अंजनिया होते हुए 4 अगस्त 2024 को मंडला आगमन करेंगी।

Related posts

‘‘अमृत महोत्सव’’ के अंतगत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

Reva India News

प्रभारी कलेक्टर ने कटरा में ग्राम संगठन भवन का किया निरीक्षण

Reva India News

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री कुलस्ते का दौरा कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment