Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शिकायत निवारण हेतु अस्थाई उपभोक्ता सेवा केन्द्र पॉवर हाऊस मंडला में स्थापित

मंडला, 23 जून 2025

अधीक्षण अभियंता (संचा-संधा) म.प्र. पूर्व क्षेत्र वि.वि.कं.लि. मंडला ने बताया कि उपभोक्ताओं द्वारा दर्ज शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु, अस्थाई उपभोक्ता सेवा केन्द्र पॉवर हाऊस मण्डला में स्थापित किया गया है। मण्डला वृत्त के अंतर्गत उपभोक्ताओं द्वारा दर्ज शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु अस्थाई उपभोक्ता सेवा केन्द्र पॉवर हाऊस मण्डला में स्थापित किया गया है, जिस हेतु वृत्त मण्डला के अधीनस्थ पदस्थ श्री चंद्र प्रकाश सिंह, सहायक अभियंता (संचा/संधा) उपसंभाग मण्डला मोबाईल नम्बर 9425806237 को अस्थाई उपभोक्ता सेवा केन्द्र (दूरभाष क्रमांक 07642-251130) का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

उपभोक्ता विद्युत संबंधी शिकायत जैसे बिजली बंद होने की सूचना। बिल संबंधी समस्या। ट्रांसफार्मर/लाईन फाल्ट की शिकायत दर्ज करा सकते हैं। किसी भी विद्युत सेवा से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिये दूरभाष क्रमांक 07642-251130 पर कॉल किया जा सकता है।

Related posts

जीवन के प्रथम 1000 दिवस और मस्तिष्क के विकास पर जागरूकता कार्यक्रम

Reva India News

समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी के लिए 20 फरवरी तक होंगे पंजीयन

Reva India News

मिशन नेत्र ज्योति से दृष्टि है तो सृष्टि है के सपने साकार होंगे – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके जिले में मिशन नेत्र ज्योति पायलट प्रोजेक्ट के तहत लगेंगे शिविर मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने जिला योजना भवन में मिशन नेत्र ज्योति पायलट प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया

Reva India News

Leave a Comment