Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

संभाग आयुक्त ने किया तहसील तथा एसडीएम कार्यालय का निरीक्षण

मंडला 13 जून 2024

संभाग आयुक्त अभय वर्मा ने मंडला में तहसील तथा एसडीएम कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीमांकन, नामांतरण, बंटवारा आदि के लम्बित प्रकरणांे के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

श्री वर्मा ने निर्देशित किया कि जो भी प्रकरण प्राप्त होते हैं उन्हें तत्काल आरसीएमएस पोर्टल पर दर्ज करें। प्रकरणों को समय पर निराकृत करें। 6 माह से अधिक समय से लम्बित प्रकरणों का जल्द निराकरण करें। आने वाले मानसून को ध्यान में रखते हुए सीमांकन के प्रकरणों को सर्वोच्च प्राथमिकता से निराकृत करें। विभिन्न न्यायालयों से जारी होने वाले आदेशों का निर्धारित समय-सीमा में अक्षरशः पालन कराएं। निराकृत प्रकरणों को रिकार्ड रूम में जमा करें। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि कार्यालयों में सिटीजन चार्टर सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां अंकित करें। परिसर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना, संयुक्त कलेक्टर अरविंद सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

विभागीय योजनाओं का ब्लॉक स्तर पर जागरूकता शिविर

Reva India News

पीड़ित प्रतिकर योजना के प्रकरणों में 12.35 लाख रूपये स्वीकृत

Reva India News

आनंद उत्सव 2022 की तैयारियाँ संबंधी वीसी आज

Reva India News

Leave a Comment