Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

निवास में आयोजित रोजगार मेले में 70 को मिला नियुक्ति पत्र 23 सितंबर को नैनपुर में रोजगार मेला का आयोजन  

मंडला 22 सितंबर 2025

मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत विकासखंड-निवास में रोजगार मेला/कैम्प का आयोजन किया गया। मेले में 91 युवक-युवतियों ने हिस्सा लिया जिसमें से 70 को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। सुरक्षा जवान एवं सुपरवाईजर की भर्ती के लिए गार्डियंस ट्रेनिंग एकेडमी हैदराबाद कंपनी के लिए प्रतिभागियों का प्राथमिक चयन किया गया। आयोजित रोजगार मेले में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत-निवास, श्रीमति पूजा शर्मा-विकासखंड प्रबंधक, श्री प्रसन्ना झारिया, श्रीमति वंदना पाण्डेय, सहायक विकासखंड प्रबंधक व कंपनी प्रतिनिधि उपस्थित थे। विकासखंड-नैनपुर में 23 सितंबर को रोजगार मेला/कैम्प लगाया जायेगा। विकासखंड-मवई में 24 सितंबर को एवं विकासखंड-मंडला में 25 सितंबर को आयोजित किया जायेगा।

Related posts

वैश्विक आयोडीन अल्पता विकार नियत्रंण दिवस का हुआ शुभारंभ 21 से 30 अक्टूबर तक मनाया जाएगा

Reva India News

जल संचय के लिए गड़बड़ी नाला में बोरी बंधान का आयोजन किया गया

Reva India News

खेती के साथ मशरूम का साथ बिछिया के किसानों की बढ़ती आय और नई पहचान

Reva India News

Leave a Comment