Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पशुओं को लू और तापघात से बचाने के उपाय

मंडला 16 जून 2024

पशुधन को भीषण गर्मी, लू एवं तापमान के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए पशुपालन विभाग द्वारा पशुपालकों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। तेज गर्म मौसम तथा तेज हवाओं का प्रभाव पशुओं की सामान्य दिनचर्या को प्रभावित करता है। भीषण गर्मी की स्थिति में पशुधन को सुरक्षित रखने के लिए विशेष प्रबंधन एवं उपायों, जिनमें ठंडा एवं छायादार पशु आवास, स्वच्छ पीने का पानी आदि पर ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है। तेज गर्मी से बचाव प्रबंधन में जरा सी लापरवाही से पशु को लू नामक रोग हो जाता है। लू ग्रस्त पशु को तेज बुखार हो जाता है और पशु सुस्त होकर खाना-पीना बंद कर देता है। शुरू में पशु की श्वसन गति एवं नाड़ी गति तेज हो जाती है। कभी कभी नाक से खून भी बहने लगता है। पशुपालक पशु आवास हेतु पक्के निर्मित मकानों की छत पर सूखी घास या कड़बी रखें ताकि छत को गर्म होने से रोका जा सके। पशु आवास के अभाव में पशुओं को छायादार पेड़ों के नीचे बांधना चाहिए। पशु आवास में आवश्यकता पड़ने पर बोरी के टाट को गीला कर दें, जिससे ठंडक बनी रहेगी। पशु आवास गृह में आवश्यकता से अधिक पशुओं को नहीं बांधें तथा रात्रि में पशुओं को खुले स्थान पर बांधें। गर्मी के मौसम में पशुओं को हरा चारा अधिक खिलाएं। पशु में बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी पशु चिकित्सा संस्था से सम्पर्क कर पशु का उपचार कराएं, जिससे पशुधन तथा उसके उत्पादन में होने वाली हानि से बचा जा सकता है।

Related posts

जिला प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पंचायतों में लगेंगे रात्रि चौपाल – कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा कलेक्टर ने रात्रि चौपाल कार्यक्रम आयोजन के संबंध में समीक्षा की

Reva India News

मैं हूँ अभिमन्यु अभियान: महिला सुरक्षा व घरेलू हिंसा रोकथाम के लिए मंडला पुलिस की पहल

Reva India News

गुरुवार देर रात्रि अपर कलेक्टर ने मोहगांव में किया निरीक्षण जिले में एसआईआर का कार्य युद्ध स्तर पर जारी

Reva India News

Leave a Comment