Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सीमांकन, बंटवारा तथा नामांतरण के प्रकरणों को प्राथमिकता से लें – कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा

मंडला, 19 मई 2025

जिला योजना भवन में राजस्व अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कहा कि सीमांकन, बंटवारा तथा नामांतरण के प्रकरणों को प्राथमिकता से लें। यह तीनों बिन्दु सीएम डैशबोर्ड के महत्वपूर्ण घटक हैं, इनमें लम्बित प्रकरणों के कारण जिले की रैंकिंग प्रभावित होती है। बैठक में तहसीलवार प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने आबादी भूमि, नजूल अभिलेख अपडेशन, आरसीएमएस पोर्टल, भू-राजस्व वसूली, नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा, अभिलेख दुरूस्ती, नजूल प्रकरण, डायवर्सन, ब्रिस्क वसूली, आरआरसी, पीएम किसान ई-केवाईसी, सेल्फ रजिस्ट्रेशन, फार्मर रजिस्ट्री, स्वामित्व योजना, जल गंगा संवर्धन अभियान, अमृत सरोवर, खंडहर भवनों के ध्वस्तीकरण, उच्च न्यायालय की अवमानना प्रकरण सहित अन्य विषयों पर आवश्यक निर्देश दिये। अतिक्रमण के विषय में समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि हाईवे से लगे कस्बों में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही आवश्यक रूप से कराएं। तहसीलदार बीजाडांडी को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि जबलपुर हाईवे में स्थित बीजाडांडी तथा उदयपुर कस्बे में रोड के दोनों ओर तथा डिवाईडर पर रेहड़ी लगाने से यातायात प्रभावित होता है, इसलिए संबंधित कस्बों में आवश्यक रूप से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करें। बैठक में अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, अपर कलेक्टर श्री अरविंद सिंह, अपर कलेक्टर श्री जेपी यादव, संयुक्त कलेक्टर श्री सीएल वर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ, समस्त एसडीएम तथा जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

जल गंगा जल संवर्धन अभियान अंतर्गत कराई गई सार्वजनिक कूप की सफाई  

Reva India News

बड़ी खैरी ग्राम पंचायत के जल स्त्रोतों का कार्यपालन यंत्री ने किया निरीक्षण

Reva India News

2 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए

Reva India News

Leave a Comment