Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रोगे्रसिव पेंशनर्स एसोसिएषन म.प्र. जिला शाखा मण्डला प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएषन जिला मण्डला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित

मंडला   प्रोग्रेसिव पेंषनर्स एसोसिएषन म.प्र. जिला शाखा मण्डला कार्यकारिणी बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष व उपप्रांताध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार जैन की अध्यक्षता व कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ. गोपाल कछवाहा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद सुरेश्वर, सचिव बलराम पाल, कोषाध्यक्ष एस.एन. अली व सेवा निवृत्त सहायक पेंशन अधिकारी, श्री यशवंत डिके के विशिष्ट आतिथ्य में किया गया। विनोद सुरेश्वर के द्वारा कार्यवाही का संचालन करते हुये एजेण्डा में रखे गये विषयों की विस्तृत जानकारी प्रदाय की गई।
उद्धबोधन कड़ी में जिले की विभिन्न इकाईयों के अध्यक्षों नैनपुर रामगापोल पटले, निवास
एन.के. परोंहा, मण्डला तहसील नागेन्द्रनाथ चैरसिया, सर्री जमना प्रसाद सिंगौर, टिकरवारा सुभाष पटेल, महाराजपुर प्रदीप श्रीवास्तव, अंजनिया बी.आर. यादव, चाबी आशाराम श्याम महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सावित्री सांडया, सचिव हेमलता पटेल व जिला कार्यकारिणी के मुख्य प्रवक्ता किशोर गुप्ता, प्रमुख परामर्शदाता योगेश श्रीवास्तव ने माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर के द्वारा 30 जून को सेवा निवृत्त हुये पेंशनरों के पक्ष में जो आदेश जारी किये गये हैं, उन आदेशों के अनुरूप त्वरित कार्यवाही शिक्षा विभाग व आदिम जाति कल्याण विभाग के द्वारा शिक्षक संवर्ग के पक्ष में नहीं की गई है। इससे पेंशनर्स अत्याधिक आक्रोशित व क्षुब्ध हैं, सब ने एक स्वंर में यह बात रखी की प्रांताध्यक्ष के माध्यम से भोपाल में दोनो विभागों के प्रमुखों से मिलकर अतिशीघ्र आदेश प्रसारित कराये जावे, अन्यथा सामूहिक रूप से उच्च न्यायालय में अवमानना याचिका दायर की जावे।
जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र जैन ने कार्यकारिणी के समक्ष यह बात रखी की 23 जून को मैहर में आयोजित प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में जिले के आजीवन पेंशनरों की तहसीलवार जानकारी लेकर जाना है, अतः सभी इकाईयां पंजीकृत पेंशनरों की अद्यतन जानकारी 20 जून तक पहुंचाने की कार्यवाही सुनिश्चित करें। पेंशनरों की संख्या बल के आधार पर ही मध्यप्रदेश शासन के द्वारा पेंशनर्स संगठन को मान्यता प्रदान की जावेगी। इसी क्रम में सर्व सम्मति से कार्यकारिणी ने राज्य स्तरीय महिला प्रकोष्ठ हेतु श्रीमति सावित्री सांडया व श्रीमति हेमलता पटैल के नाम अनुशंसित किये गये।
नवागत पेंशनरों रमेश कछवाहा, श्रीमति शकुंतला कछवाहा, चन्द्रप्रकाश वर्मा का शाल पहनाकर सम्मानित किया गया। उपाध्यक्ष भागवत झारिया ने मानस के प्रेरक प्रसंगो के माध्यम से सबको आत्म विभोर कर दिया।
कार्यक्रम में संभागीय सचिव बी.एस. बरकड़े, कार्यकारिणी सदस्य, बी.एल. पटेल, अजय कुमार कांड्रा, अशोक ठाकुर, मानदास बैरागी, दिलीप कुमार झारिया, बी.एल. पटेल, रवीन्द्र कुशवाहा, महेश सिंगौर, देवदत्त झारिया, जितेन्द्र साहू, श्रीमति मालती लखेरा, श्रीमति उर्मिला चैरसिया, सुश्री प्रेमलता चक्रवर्ती आदि अनेकों पेंशनरों की गरिमामय उपस्थित रही।

 

Related posts

2 ऑटो पर 33 हजार का जुर्माना, 1 जब्त

Reva India News

संभागायुक्‍त ने किया निर्माणाधीन आईटीआई एवं निर्माणाधीन सांदीपनि‍ विद्यालय भवन और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण

Reva India News

*आदतन अपराधी सचिन भोला कछवाहा पुत्र धनपत कछवाहा रंगे हाथ धराया*

Reva India News

Leave a Comment