Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नुक्कड़ नाटक एवं कठपुतली डांस से दिया गया स्वच्छता का संदेश

मण्डला 22 फरवरी 2022

स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 को ध्यान में रखते हुए नगर के प्रत्येक वार्डों में नुक्कड़ नाटक एवं कठपुतली डांस का आयोजन स्वच्छता जागरूकता लाने हेतु किया जाना है जिसके अंतर्गत 22 फरवरी 2022 को वार्ड क्रमांक 01 से वार्ड क्रमांक 09 तक में नुक्कड़ नाटक एवं कठपुतली डांस का आयोजन कराया गया। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों के द्वारा आम लोगों को घरों से निकलने वाले गीले एवं सूखे कचरे को अलग अलग कर के नगरपालिका के कचरा वाहन में प्रदाय करने व अपने घरों के आस पास साफ सफाई कखने, घरों पर मटका विधि से होम कंपोस्टिंग खाद्य बनाने स्वच्छता महूआ ऐप डाउनलोड करके ऐप में शिकायत करने व ऐप के माध्यम से शिकायत कटवाने, खुले में शौच न करने व किसी को शौच करने से रोकने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही कोरोना वैक्सी्न के दोनों डोज लगवाने, मास्क पहन कर घर से निकलने, अमानक पॉलिथिन का उपयोग न करने, नर्मदा जी के जल में पूजा पाठ से निकली निर्माल्य सामग्री को नर्मदा जी में विसर्जित नहीं करने व स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।

Related posts

एबीपीएएस पोर्टल से ऑनलाईन आवेदन कर 20 प्रतिशत छूट का लाभ उठाए  

Reva India News

*सेमरखापा स्कूल की 09 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल*

Reva India News

सेवा संकल्प अभियान: मंडला ने प्रदेश में हासिल किया तीसरा स्थान, उत्कृष्ट विद्यालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके और सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने बच्चों का बढ़ाया उत्साह

Reva India News

Leave a Comment