Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

किसानों को मिली किसान सम्मान निधि की 17वी किश्त जिला योजना भवन में आयोजित हुआ कार्यक्रम

मण्डला 28 फरवरी 2024

पीएम किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम का आयोजन जिला योजना भवन में किया गया जिसमें प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि की 17वी किश्त का हस्तांतरण किया गया। जिला योजना भवन में आयोजित कार्यक्रम में    जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, संयुक्त कलेक्टर अरविंद सिंह, ऋषभ जैन एवं हुनेन्द्र घोरमारे सहित संबंधित अधिकारी तथा किसान उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में वाराणसी में संपन्न हुए राष्ट्र स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा-सुना गया। इससे पूर्व कार्यक्रम के प्रारंभ में मंचासीन अतिथियों तथा विभागीय अधिकारियों द्वारा किसानों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

Related posts

ग्राम घाघा में पोल ठीक कर विद्युत व्यवस्था सुचारू की गई

Reva India News

जल संचय अभियान: बिछिया के सुरपन नदी एवं बीजाडांडी के गोदरी नाला में किया गया बोरी बंधान

Reva India News

सांसद श्री कुलस्ते ने किया विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन

Reva India News

Leave a Comment