Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

उत्कृष्ट विद्यालय मंडला एवं नारायणगंज में मनाया गया प्रवेश उत्सव

मंडला 18 जून 2024

शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मंडला एवं नारायणगंज में प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। नारायणगंज के कार्यक्रम में विधायक निवास चैनसिंह वरकड़े एवं मंडला में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष जिला पंचायत संजय कुशराम, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद विनोद कछवाहा, सामाजिक कार्यकर्ता जयदत्त झा उपस्थित हुए। विद्यालय में कक्षा नवमी के नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं का विद्यालय प्रवेश द्वार पर पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया गया। साथ ही नव सत्र की पुस्तक प्रदान की गई। नारायणगंज में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विधायक चैनसिंह वरकड़े ने कहा कि छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद एवं सामान्य ज्ञान की जानकारी भी रखना चाहिए जिससे वह शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहकर मजबूत व्यक्तित्व का निर्माण कर सकें। इसी प्रकार मंडला उत्कृष्ट विद्यालय में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए संजय कुशराम ने कहा कि हम भारत माता की जय कहते हैं परंतु इसके आशय को हमें समझने की आवश्यकता है। अध्यक्ष नगर पालिका परिषद विनोद कछवाहा ने विद्यालय के पुराने दिनों को याद करते हुए सफलता के सूत्र विद्यार्थियों को समझाएं। जयदत्त झा ने विद्यार्थियों से कहा कि हमारा इतिहास गौरवपूर्ण रहा है और इस गौरवशाली इतिहास ने हमें शक्तिशाली भारत बनाने की प्रेरणा दी है। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related posts

पॉलीटेक्निक विद्यालय में एकलव्य योजना के तहत् प्रवेश निःशुल्क

Reva India News

आधार पंजीयन मशीनों के संचालन के लिए आवेदन 30 अक्टूबर तक आमंत्रित

Reva India News

घुघरी आंगनवाड़ी पर विश्व स्तनपान सप्ताह का आयोजन

Reva India News

Leave a Comment