Reva India News
मंडला हमारा जिला

नवांकुर सखी योजना अंतर्गत हुआ हरियाली कलश यात्रा का आयोजन  

25 जुलाई मंडला

समस्त विकासखण्डों में नवाँकुर सखी हरियाली यात्रा कार्यक्रम के आयोजन हेतु ग्राम में बैठक का आयोजन किया गया। जन अभियान परिषद् की नवांकुर संस्थाओं ने पौधा वितरण किया। पर्यावरण संरक्षण हमारा संकल्प इनर वॉइस सोसायटी नवांकुर संस्था द्वारा मंडला सेक्टर के गौंझी रैयत में नवांकुर सखियों को पौधा वितरण करते हुए अपने-अपने घरों में पौधे को संरक्षित रखने के लिए प्रेरित किया गया। जिला समन्वयक राजेंद्र चौधरी ने कहा कि हमें पर्यावरण को बचाने की ज़रूरत क्यों है ? हमारे पर्यावरण के बदौलत ही पृथ्वी पर जीवन संभव है। हमारा पर्यावरण हमें पानी, भोजन, स्वच्छ हवा और हमारे अस्तित्व के लिए अन्य ज़रूरी संसाधन प्रदान करता है। यह जैव विविधता, पारिस्थितिक तंत्र को बनाए रखने और जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए बेहद ज़रूरी है।

विकासखण्ड मवई में सभी नवांकुर सखियों को 11 पॉलीथिन बेग एवं बीजों का वितरण भी किया गया। अंत में सभी के द्वारा अधिक से अधिक पौधों के रोपण एवं उन्हें बचाने हेतु शपथ ली गई।

विकासखंड निवास के ग्राम घुरनेर में जन अभियान परिषद की प्रस्फुटन समितियो के सहयोग से नवांकुर सखी द्वारा हरियाली यात्रा का आयोजन धूम धाम से किया गया। ग्राम की सैकड़ों नवांकुर सखी द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। स्थानीय धार्मिक स्थल शिव टेकरी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कलश पूजन कर अतिथियों को पौधा भेट कर किया गया।

Related posts

31 जनवरी तक होगा ब्रुसेलेसिस कार्यक्रम आयोजित  

Reva India News

जनसुनवाई में मिला त्वरित न्याय: दिव्यांग होरी लाल को मौके पर मिली ट्राई-साइकिल

Reva India News

भरे हुए गणना प्रपत्रों के ऑनलाइन दर्ज करने का कार्य तेजी से जारी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएलओ को मिली प्रशंसा

Reva India News

Leave a Comment