Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एफएलएन कोर टीम की बैठक सम्पन्न

मंडला 6 जुलाई 2024

मिशन अंकुर के अंतर्गत कक्षा 1 से 3 के सभी बच्चों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान प्राप्त करने की मुहिम प्रारंभ की गई है। इसी परिप्रेक्ष्य में 5 एवं 6 जुलाई 2024 को जिले की एफएलएन कोर टीम की बैठक सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में डाइट, जिला शिक्षा केंद्र, जिला शिक्षा कार्यालय तथा चयनित शालाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में जिला स्तर से बच्चों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान प्राप्त करने से सम्बंधित समस्याओं से चर्चा एवं वार्षिक कार्ययोजना बनाई गई जिससे जिले के सभी कक्षा 1 से 3 के बच्चों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान प्राप्त किया जा सके।

Related posts

किल कोरोना-4 अभियान के तहत् घर-घर पहुंच रही टीम 481 पंचायतों में एक भी एक्टिव केस नहीं

Reva India News

बरसात में बढ़ता है बीमारियों का खतरा, सावधानी जरूरी

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 28 मई 2024

Reva India News

Leave a Comment