Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

फूलसागर में वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न

मंडला 5 जुलाई 2024

मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार पर्यावरण को संरक्षित करने के उद्देश्य से विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून से 15 अगस्त 2024 तक प्रदेशव्यापी वृक्षारोपण विशेष अभियान का आयोजन किया जा रहा है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एस0के0 जोशी के निर्देशन में एवं प्रवीण कुमार सिन्हा जिला न्यायाधीश, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मण्डला के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत फूलसागर में जनपद पंचायत मण्डला के सहयोग से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रवीण कुमार सिन्हा जिला न्यायाधीश, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नरेश सिंह गौड़ न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, रमेश कुमार मरावी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मण्डला एवं ग्राम पंचायत फूलसागर के सरपंच, सचिव ग्रामीणजनों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

प्रवीण कुमार सिन्हा जिला न्यायाधीश, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मण्डला ने बताया कि प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए तथा अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना बहुत जरूरी है। वृक्ष लगाना तथा उनका संरक्षण करना हमारी जिम्मेदारी है। पर्यावरण को संतुलित रखने व बढ़ते तापमान पर नियंत्रण रखने के लिए वृक्षों को अधिक से अधिक मात्रा में लगाये जाने एवं उनके संरक्षण के प्रयास करें। कार्यक्रम में प्रत्येक परिवार द्वारा कम से कम 5 पौधे लगाये जाने एवं प्रमुख तौर पर आम, नीम, पीपल, बरगद, जामुन के पौधों को लगाये जाने की अपील की गई।

Related posts

मत्स्याखेट 16 जून से 15 अगस्त तक प्रतिबंधित

Reva India News

ग्राम पंचायत गौराछापर में क्लस्टर स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर आयोजित कलेक्टर ने ग्रामीणों से संवाद कर जानीं प्रमुख समस्याएँ  

Reva India News

योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं, लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएं – कलेक्टर श्री धोटे डीएलसीसी बैठक में रोजगारमूलक योजनाओं, बैंक लिंकेज एवं स्वरोजगार प्रकरणों की हुई विस्तृत समीक्षा

Reva India News

Leave a Comment