Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंगली से चिल्फी मार्ग प्रतिबंधित परिवर्तित मार्ग का उपयोग करें यात्री

मंडला 14 जुलाई 2024

मंगली-चिल्फी के मध्य पुल में सुधार कार्य होने के कारण मार्ग को कार्य पूर्ण होने तक के लिए पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया गया है। प्रतिबंधित अवधि में इस मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। जिला प्रशासन द्वारा जनसामान्य से परिवर्तित मार्ग के उपयोग करने की अपील की गई है।

जबलपुर से बिलासपुर जाने वाले भारी वाहन बरेला, शहपुरा, डिंडौरी मार्ग से बिलासपुर जा सकेंगे। जबलपुर से रायपुर जाने वाले भारी वाहन बरेला, शहपुरा, डिंडौरी, कबीरधाम, बेमेतरा होते हुए रायपुर जाएंगे अथवा जबलपुर से बरेला, शहपुरा, डिंडौरी, बिलासपुर होते हुए रायपुर जा सकेंगे। मंडला से बिलासपुर जाने वाले भारी वाहन जबलपुर, बरेला, शहपुरा, डिंडौरी होते हुए बिलासपुर जाएंगे। रायपुर जाने वाले भारी वाहन मंडला से जबलपुर, बरेला, शहपुरा, डिंडौरी, कबीरधाम, बेमेतरा होते हुए रायपुर जाएंगे अथवा मंडला से जबलपुर, बरेला, शहपुरा, डिंडौरी, बिलासपुर होते हुए रायपुर जा सकेंगे।

रायपुर एवं बिलासपुर जाने वाले छोटे वाहन मंडला, अंजनिया, मोतीनाला के नटराज होटल के नजदीक से डायवर्सन प्वाईंट, गढ़ी, बैहर, बिरसा, साल्हेटेकरी होते हुए जाएंगे। मंडला से रायपुर, बिलासपुर जाने वाले छोटे वाहनों के लिए मंडला से बिछिया, घुटास, समनापुर, डिंडौरी, अमरकंटक, गोरेलापेंडरा, मरवाही होते अथवा मंडला से बम्हनी, चिरईडोंगरी, टाटरी, बैहर, बिरसा, साल्हेटेकरी होते हुए भी जा सकते हैं। जिला प्रशासन मंडला द्वारा सभी यात्रियों से सुधार कार्य पूर्ण होने तक एनएच 30 पर यात्रा नहीं करने की अपील की गई है।

Related posts

नाम निर्देशन पत्रों की प्राप्ति, वापसी, संवीक्षा, प्रतीक आवंटन आदि कार्य के लिए अधिकारी, कर्मचारी नियुक्त

Reva India News

9290 किसानों से 503017.94 क्विंटल धान की खरीदी

Reva India News

वर्चुअल जॉब फेयर का आयोजन 16 अगस्त को  

Reva India News

Leave a Comment