Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनसुनवाई में 104 आवेदकों की सुनी समस्याएं

मंडला 30 जुलाई 2024

जिला योजना भवन में आयोजित हुई जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट ने विभिन्न क्षेत्रों के आवेदकों की समस्याएं सुनी। जनसुनवाई में 104 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किए। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, संयुक्त कलेक्टर हुनेन्द्र घोरमारे सहित संबंधित विभागों के जिलाधिकारी उपस्थित थे।

सीईओ जिला पंचायत के समक्ष जनसुनवाई में ग्राम धनगांव रैयत निवासी भोला मरावी ने आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के संबंध में, ग्राम पुरवा निवासी कृष्णा चौधरी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लेवर पेंमेट करने के संबंध में, ग्राम मोहगांव निवासी भरत कुमार अग्रवाल ने ओवर रीडिंग के संबंध में, भुआ बिछिया निवासी निमिष कुमार ने त्रुटि सुधार प्रकरण के निराकरण के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किए गए।

Related posts

मंडला फोर्ट को अमृत स्टेशन में मिलेगी राशि पीएचई मंत्री ने रेल मंत्री से किया था आग्रह

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे 1.27 करोड़ महिलाओं को 1552.38 करोड़ की राशि का अंतरण  

Reva India News

साइबर फ्रॉड में जागरूकता अभियान का आयोजन

Reva India News

Leave a Comment