Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंगलवार को बिछिया के 18 कुआं में किया गया क्लोरीनेशन

मंडला 30 जुलाई 2024

उल्टी-दस्त की रोकथाम के लिए विकासखण्ड बिछिया में स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव-गांव कुआं में क्लोरीनेशन किया जा रहा है। मंगलवार को बिछिया ब्लाक अंतर्गत सीएचओ, एएनएम, आशा कार्यकर्ता की संयुक्त टीम द्वारा अपने उप स्वास्थ्य केन्द्र के ग्राम में भ्रमण कर कुआं में क्लोरीनेशन किया गया। बिछिया विकासखण्ड अंतर्गत 10 गांव में 18 कुआं का क्लोरीनेशन किया गया। इसके साथ विभागीय अमला द्वारा घर-घर सर्वे कर उल्टी दस्त के मरीजों की पहचान की जा रही है।

मरीज पाये जाने पर उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही लोगों को खाने-पीने में स्वच्छता का ध्यान रखने की समझाइश दी जा रही है। बीएमओ डॉ. सज्जन सिंह उइके ने बताया कि मंगलवार को कटंगामाल, भुआ, राता, माधोपुर, सिझौरा, दानीटोला, केवलारी, मांगा, लपटी, औरई में कुआं में क्लोरीनेशन किया गया। उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

Related posts

जल संचय अभियान के अंतर्गत बैठक का आयोजन  

Reva India News

अधीक्षण अभियंता को सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में 99.96 वेटेज स्कोर के लिए मिला प्रशस्ति पत्र  

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर श्री कंग ने की भेंट

Reva India News

Leave a Comment